कटहरा थाना पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के दो गांवों में छापेमारी कर चार कोर्ट वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कटहरा थाना प्रभारी महेश कुमार ने शनिवार शाम को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मथना मिलिक पंचायत के बेगमपट्टी गांव निवासी मोहम्मद सगीर के पुत्र मोहम्मद कैस, मोहम्मद यूनुस के पुत्र मोहम्मद जाहीर उर्फ भोला, मोहम्मद यूनुस के पुत्र मोहम्मद जहांगीर टेलर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों के प्रति प्रशासन पूरी सजग है । कटहरा थाना पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के दो गांवों में छापेमारी कर चार कोर्ट वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कटहरा थाना प्रभारी महेश कुमार ने शनिवार शाम को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मथना मिलिक पंचायत के बेगमपट्टी गांव निवासी मोहम्मद सगीर के पुत्र मोहम्मद कैस, मोहम्मद यूनुस के पुत्र मोहम्मद जाहीर उर्फ भोला, मोहम्मद यूनुस के पुत्र मोहम्मद जहांगीर टेलर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों के प्रति प्रशासन पूरी सजग है ।


