बिहार में शिक्षकों की बहाली कब होगी? इस सवाल का जवाब जानने सड़क पर उतरे हजारों अभ्यर्थियों को पुलिस ने लाठी-डंडे से मारकर भगा दिया। वहीं, 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 5000 अज्ञात लोगों पर FIR की गई है। भास्कर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में जानिए, बहाली कब निकलेगी। एग्जाम कब होगा। पैटर्न क्या होगा। परीक्षा कराने वाली एजेंसी बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) के सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा तय शेड्यूल पर होगी। फार्म जून के आखिरी या जुलाई के दूसरे सप्ताह तक निकल जाएगी। आयोग ने एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी करने का एक मापदंड तय किया है। सूत्रों के मुताबिक, तय एग्जाम शेड्यूल से 80 से 100 दिन पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। BPSC सूत्र ने बताया- 72वीं संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन 7 मई 2026 को जारी हुआ। मतलब इस दिन से परीक्षा फॉर्म भरा जा रहा है। जबकि, 26 जुलाई 2026 को एग्जाम प्रस्तावित है। माने एग्जाम से 80 दिन पहले नोटिफिकेशन। इसलिए शिक्षक बहाली के अभ्यर्थी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। तय समय पर सब कुछ होगा। कब होगी परीक्षा? BPSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक, चौथे चरण की शिक्षक भर्ती की समय-सीमा पहले ही जारी की जा चुकी है। 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच परीक्षा होगी। रिजल्ट नवंबर 2026 में जारी किया जाएगा। BPSC के मुताबिक, इसी सप्ताह अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से रोस्टर क्लियर हुआ है। शिक्षा विभाग और ओबीसी कल्याण विभाग ने अधियाचना आयोग को पहले ही भेज दिया है। TRE-4 में 45,198 से लेकर 46,595 पदों पर भर्ती होनी है। फरवरी 2026 के पहले और दूसरे सप्ताह में अधियाचना भेजी गई थी। बड़ा बदलावः अब दो चरणों में होगी परीक्षा BPSC सूत्रों के मुताबिक, शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और सेटिंग जैसी धांधलियों को रोकने के लिए आयोग ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अब परीक्षा एक के बजाय 2 चरणों में ली जाएगी। लाठी खा रहे अभ्यर्थियों की 4 मांगें TRE-4 अभ्यर्थियों की मांगें सिर्फ वैकेंसी जारी करने तक सीमित नहीं हैं। वे भर्ती प्रक्रिया में कई बदलाव भी चाहते हैं। अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी चिंता- ओवरएज और TET पीरियड खत्म होने वाला है TRE-4 भर्ती में देरी का सबसे बड़ा असर उन अभ्यर्थियों पर पड़ रहा है जो अधिकतम आयु सीमा के करीब हैं। छात्र संगठनों और कोचिंग संस्थानों के अनुमान के मुताबिक, करीब 25 हजार अभ्यर्थी अगले कुछ महीनों में ओवरएज हो सकते हैं। TRE-4 में 45,198 पदों पर होनी है बहाली TRE-4 अब तक के सबसे कम पोस्ट वाला फेज होगा। इस चरण में 45 हजार 198 पद पर नियुक्ति होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे अधिक 10+2 में 16,774 पदों पर बहाली होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने BPSC को जो अधियाचना भेजी है उसके मुताबिक, बिहार के प्राइमरी स्कूल (क्लास 1-5) में 10,778 रिक्तियां हैं। हाई स्कूल (9वीं-10वीं) में 9,083 पदों पर बहाली होगी। मिडिल स्कूल में सबसे कम सीटें खाली हैं। 6-8 क्लास में मात्र 8 हजार 563 पदों के लिए बहाली आएगी। पिछली भर्तियों (TRE 1, 2 3) पर एक नजर बिहार में शिक्षकों की बहाली कब होगी? इस सवाल का जवाब जानने सड़क पर उतरे हजारों अभ्यर्थियों को पुलिस ने लाठी-डंडे से मारकर भगा दिया। वहीं, 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 5000 अज्ञात लोगों पर FIR की गई है। भास्कर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में जानिए, बहाली कब निकलेगी। एग्जाम कब होगा। पैटर्न क्या होगा। परीक्षा कराने वाली एजेंसी बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) के सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा तय शेड्यूल पर होगी। फार्म जून के आखिरी या जुलाई के दूसरे सप्ताह तक निकल जाएगी। आयोग ने एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी करने का एक मापदंड तय किया है। सूत्रों के मुताबिक, तय एग्जाम शेड्यूल से 80 से 100 दिन पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। BPSC सूत्र ने बताया- 72वीं संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन 7 मई 2026 को जारी हुआ। मतलब इस दिन से परीक्षा फॉर्म भरा जा रहा है। जबकि, 26 जुलाई 2026 को एग्जाम प्रस्तावित है। माने एग्जाम से 80 दिन पहले नोटिफिकेशन। इसलिए शिक्षक बहाली के अभ्यर्थी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। तय समय पर सब कुछ होगा। कब होगी परीक्षा? BPSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक, चौथे चरण की शिक्षक भर्ती की समय-सीमा पहले ही जारी की जा चुकी है। 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच परीक्षा होगी। रिजल्ट नवंबर 2026 में जारी किया जाएगा। BPSC के मुताबिक, इसी सप्ताह अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से रोस्टर क्लियर हुआ है। शिक्षा विभाग और ओबीसी कल्याण विभाग ने अधियाचना आयोग को पहले ही भेज दिया है। TRE-4 में 45,198 से लेकर 46,595 पदों पर भर्ती होनी है। फरवरी 2026 के पहले और दूसरे सप्ताह में अधियाचना भेजी गई थी। बड़ा बदलावः अब दो चरणों में होगी परीक्षा BPSC सूत्रों के मुताबिक, शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और सेटिंग जैसी धांधलियों को रोकने के लिए आयोग ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अब परीक्षा एक के बजाय 2 चरणों में ली जाएगी। लाठी खा रहे अभ्यर्थियों की 4 मांगें TRE-4 अभ्यर्थियों की मांगें सिर्फ वैकेंसी जारी करने तक सीमित नहीं हैं। वे भर्ती प्रक्रिया में कई बदलाव भी चाहते हैं। अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी चिंता- ओवरएज और TET पीरियड खत्म होने वाला है TRE-4 भर्ती में देरी का सबसे बड़ा असर उन अभ्यर्थियों पर पड़ रहा है जो अधिकतम आयु सीमा के करीब हैं। छात्र संगठनों और कोचिंग संस्थानों के अनुमान के मुताबिक, करीब 25 हजार अभ्यर्थी अगले कुछ महीनों में ओवरएज हो सकते हैं। TRE-4 में 45,198 पदों पर होनी है बहाली TRE-4 अब तक के सबसे कम पोस्ट वाला फेज होगा। इस चरण में 45 हजार 198 पद पर नियुक्ति होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे अधिक 10+2 में 16,774 पदों पर बहाली होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने BPSC को जो अधियाचना भेजी है उसके मुताबिक, बिहार के प्राइमरी स्कूल (क्लास 1-5) में 10,778 रिक्तियां हैं। हाई स्कूल (9वीं-10वीं) में 9,083 पदों पर बहाली होगी। मिडिल स्कूल में सबसे कम सीटें खाली हैं। 6-8 क्लास में मात्र 8 हजार 563 पदों के लिए बहाली आएगी। पिछली भर्तियों (TRE 1, 2 3) पर एक नजर


