गोरखपुर में महिला की लोढ़ा से कूचकर हत्या:कातिल ने दो बार सिर में किया वार, एम्स में हुई मौत…

गोरखपुर में महिला की लोढ़ा से कूचकर हत्या:कातिल ने दो बार सिर में किया वार, एम्स में हुई मौत…

गोरखपुर के चौरीचौरा थानाक्षेत्र के मिर्जवा सरदार गांव में शनिवार सुबह एक महिला की लोढ़ा से कूचकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के सिर पर दो स्थानों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हत्या किस वजह से हुई और इसमें कौन लोग शामिल हैं इसकी जांच शुरू हो गई है। एसपी नार्थ ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला…
मिर्जवा सरदार निवासी साधु सरन बाराबंकी स्थित आईटीआई संस्थान में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी स्नेहलता (32) शनिवार को दिन में करीब 11 बजे घर में खून से लथपथ हालत में मिली। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एम्स ले गए,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से खून से सना लोढ़ा बरामद हुआ है, जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। तीन बच्चों की मां थी स्नेहलता
स्नेहलता तीन बच्चों की मां थीं। घटना के वक्त उनकी दो बेटियां स्कूल गई थीं, जबकि ढाई वर्षीय बेटा घर पर मौजूद था। पति साधु सरन मौर्य भी शुक्रवार को घर आए थे और शनिवार सुबह अपनी मां को लेने फरेंदा स्थित ननिहाल गए थे। रास्ते में ही पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर वह लौट आए। स्नेहलाता का मायका गगहा थानाक्षेत्र के आसपार गांव में है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लूट एंगल पर पुलिस कर रही जांच
महिला की हत्या के पीछे की वजह क्या है इसकी जांच सभी पहलू पर पुलिस कर रही है। इसमें न सिर्फ लूट के एंगल को देखा जा रहा है बल्कि किसी और इरादे से घर में घुसने के एंगल से भी जांच की जा रही है। यही नहीं पति कितने बजे घर से निकले और बच्चियां कितने बजे निकली आदि बिंदू भी पुलिस जांच रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *