पूर्णिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन:ट्रैफिक चालान के 87 हजार मामलों का निपटारा हुआ

पूर्णिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन:ट्रैफिक चालान के 87 हजार मामलों का निपटारा हुआ

पूर्णिया सहित प्रदेश भर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस बार के लोक अदालत में विशेष रूप से ट्रैफिक चालान के मामलों को शामिल किया गया है। पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में ट्रैफिक चालान के निष्पादन के लिए दो बेंच और 18 काउंटर स्थापित किए गए हैं। यहां ट्रैफिक चालान से प्रभावित लोग 50% तक की माफी के साथ अपना चालान जमा कर मुकदमों से छुटकारा पा सकते हैं। जिला व सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी, प्रभारी डीएम अंजनी कुमार और एएसपी आलोक कुमार सहित कई न्यायाधीशों की उपस्थिति में पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए जिला व सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी ने बताया कि पूर्णिया सहित तीनों अनुमंडलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। पूर्णिया में कुल 18 बेंच बनाए गए हैं, जिनमें से दो बेंच विशेष रूप से ट्रैफिक चालान के मामलों के लिए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्णिया में ट्रैफिक चालान के 87,000 मामले लंबित हैं। लोग आपसी समझौते के आधार पर यहां अपना चालान जमा कर सकते हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी और न्यायालय पर से मुकदमों का बोझ भी कम होगा। प्रभारी डीएम अंजनी कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी समझौते से मुकदमों का निपटारा होता है। इसमें लोगों को बिना किसी खर्च के न्याय मिलता है, इसलिए उन्हें अपने मामलों का निपटारा कराने के लिए यहां आना चाहिए। पूर्णिया सहित प्रदेश भर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस बार के लोक अदालत में विशेष रूप से ट्रैफिक चालान के मामलों को शामिल किया गया है। पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में ट्रैफिक चालान के निष्पादन के लिए दो बेंच और 18 काउंटर स्थापित किए गए हैं। यहां ट्रैफिक चालान से प्रभावित लोग 50% तक की माफी के साथ अपना चालान जमा कर मुकदमों से छुटकारा पा सकते हैं। जिला व सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी, प्रभारी डीएम अंजनी कुमार और एएसपी आलोक कुमार सहित कई न्यायाधीशों की उपस्थिति में पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए जिला व सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी ने बताया कि पूर्णिया सहित तीनों अनुमंडलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। पूर्णिया में कुल 18 बेंच बनाए गए हैं, जिनमें से दो बेंच विशेष रूप से ट्रैफिक चालान के मामलों के लिए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्णिया में ट्रैफिक चालान के 87,000 मामले लंबित हैं। लोग आपसी समझौते के आधार पर यहां अपना चालान जमा कर सकते हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी और न्यायालय पर से मुकदमों का बोझ भी कम होगा। प्रभारी डीएम अंजनी कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी समझौते से मुकदमों का निपटारा होता है। इसमें लोगों को बिना किसी खर्च के न्याय मिलता है, इसलिए उन्हें अपने मामलों का निपटारा कराने के लिए यहां आना चाहिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *