बुलंदशहर SSP ने 99 पुलिसकर्मियों का किया तबादला:कानून व्यवस्था सुधारने के लिए कई थानों में फेरबदल, तत्काल नई तैनाती के आदेश

बुलंदशहर SSP ने 99 पुलिसकर्मियों का किया तबादला:कानून व्यवस्था सुधारने के लिए कई थानों में फेरबदल, तत्काल नई तैनाती के आदेश

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस कार्रवाई के तहत 99 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। तबादला सूची में कोतवाली नगर, देहात, गुलावठी, सिकंदराबाद, स्याना, पहासू, अहमदगढ़, नरसेना, जहांगीरपुर और छतारी सहित जिले के कई थानों के पुलिसकर्मी शामिल हैं। वर्षों से एक ही स्थान पर जमे पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है।
एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि यह कदम अपराधियों पर शिकंजा कसने और पुलिसिंग में सुधार लाने के लिए उठाया गया है। उनका साफ संदेश है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर पहुंचने के आदेश दिए गए हैं। तबादला सूची जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। जिले में कानून व्यवस्था को लेकर एसएसपी पूरी तरह एक्शन मोड में हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *