दिल्ली कैपिटल्स की टीम धर्मशाला पहुंची:IPL मुकाबले के आए खिलाड़ी रेडिसन ब्लू में ठहरे; एयरपोर्ट से होटल तक सुरक्षा कड़ी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम धर्मशाला पहुंची:IPL मुकाबले के आए खिलाड़ी रेडिसन ब्लू में ठहरे; एयरपोर्ट से होटल तक सुरक्षा कड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को धर्मशाला पहुंची। टीम कांगड़ा हवाई अड्डे पर उतरी और उन्हें कड़े सुरक्षा घेरे में होटल रेडिसन ब्लू ले जाया गया। एयरपोर्ट से होटल तक सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी थी, जिसके कारण प्रशंसकों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के करीब जाने का मौका नहीं मिला। खिलाड़ियों को विशेष बसों में पुलिस पायलट की निगरानी में सीधे होटल पहुंचाया गया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम एचपीसीए स्टेडियम टीम के साथ कप्तान ऋषभ पंत, डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, शाई होप, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, खलील अहमद, मुकेश कुमार और अभिषेक पोरेल जैसे प्रमुख खिलाड़ी धर्मशाला पहुंचे हैं। होटल प्रबंधन ने हिमाचली परंपरा के अनुसार खिलाड़ियों का स्वागत किया। दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम एचपीसीए स्टेडियम की तेज पिचों पर अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी। पहाड़ों की बदलती परिस्थितियों और ठंडी हवाओं के बीच दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण रहने की उम्मीद है। स्थानीय खेल प्रेमियों में इन अंतरराष्ट्रीय सितारों को अपने शहर में देखकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *