मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल:नगर विधायक ने दो युवकों के खिलाफ थाने में की शिकायत; मारपीट का CCTV वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल:नगर विधायक ने दो युवकों के खिलाफ थाने में की शिकायत; मारपीट का CCTV वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सियासी और स्थानीय विवाद हुआ है। नगर विधायक ने दो युवकों के खिलाफ अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वे लगातार फेसबुक पर उनकी छवि खराब करने और भ्रामक पोस्ट करने का काम कर रहे थे। इधर, पूरे विवाद के बीच मारपीट का एक CCTV वीडियो सोशल हुआ है। आरोप है कि विधायक के लोगों ने मारपीट की है। लेकिन, सभी आरोपों से विधायक ने इनकार किया है। विधायक ने पुलिस को दिए आवेदन में कन्हौली निवासी मुकुंद कुमार पर आरोप लगाया है कि वह फेसबुक के माध्यम से लगातार विधानसभा क्षेत्र-94 और उनकी छवि को लेकर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट कर रहा था। विधायक के मुताबिक, बीती रात भी आरोपी ने उनकी तस्वीर लगाकर चरित्र हनन करने की कोशिश की। विधायक का कहना है कि स्थानीय लोगों ने आरोपी को कई बार समझाया था कि इस तरह की पोस्ट न करें। लेकिन वह लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहा। इसी सिलसिले में विधायक अपने समर्थकों और मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान मारपीट का आरोप विधायक ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद लोगों ने उग्र होकर गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके साथ गए लोगों के साथ मारपीट की। उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि वह पहले AK-47 रखने के मामले में जेल जा चुका है और दोबारा उसी हथियार से “भून देने” की बात कही। इसके अलावा विधायक ने पताही जगन्नाथ निवासी ठाकुर दिव्य प्रकाश के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि वह पिछले एक साल से लगातार फेसबुक पर विधायक और विधानसभा क्षेत्र-94 का नाम लेकर भ्रामक पोस्ट कर रहा था। विधायक के अनुसार, चुनाव के दौरान भी कई पोस्ट किए गए, जिससे उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ा। मारपीट का CCTV वायरल, पुलिस जांच में जुटी इधर, पूरे विवाद के दौरान हुई मारपीट का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि वह केवल पूछताछ करने गए थे और उनके समर्थकों पर ही हमला किया गया। दोनों मामलों में विधायक ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर आईटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो, शिकायत और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच में जुटी हुई है। मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सियासी और स्थानीय विवाद हुआ है। नगर विधायक ने दो युवकों के खिलाफ अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वे लगातार फेसबुक पर उनकी छवि खराब करने और भ्रामक पोस्ट करने का काम कर रहे थे। इधर, पूरे विवाद के बीच मारपीट का एक CCTV वीडियो सोशल हुआ है। आरोप है कि विधायक के लोगों ने मारपीट की है। लेकिन, सभी आरोपों से विधायक ने इनकार किया है। विधायक ने पुलिस को दिए आवेदन में कन्हौली निवासी मुकुंद कुमार पर आरोप लगाया है कि वह फेसबुक के माध्यम से लगातार विधानसभा क्षेत्र-94 और उनकी छवि को लेकर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट कर रहा था। विधायक के मुताबिक, बीती रात भी आरोपी ने उनकी तस्वीर लगाकर चरित्र हनन करने की कोशिश की। विधायक का कहना है कि स्थानीय लोगों ने आरोपी को कई बार समझाया था कि इस तरह की पोस्ट न करें। लेकिन वह लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहा। इसी सिलसिले में विधायक अपने समर्थकों और मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान मारपीट का आरोप विधायक ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद लोगों ने उग्र होकर गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके साथ गए लोगों के साथ मारपीट की। उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि वह पहले AK-47 रखने के मामले में जेल जा चुका है और दोबारा उसी हथियार से “भून देने” की बात कही। इसके अलावा विधायक ने पताही जगन्नाथ निवासी ठाकुर दिव्य प्रकाश के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि वह पिछले एक साल से लगातार फेसबुक पर विधायक और विधानसभा क्षेत्र-94 का नाम लेकर भ्रामक पोस्ट कर रहा था। विधायक के अनुसार, चुनाव के दौरान भी कई पोस्ट किए गए, जिससे उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ा। मारपीट का CCTV वायरल, पुलिस जांच में जुटी इधर, पूरे विवाद के दौरान हुई मारपीट का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि वह केवल पूछताछ करने गए थे और उनके समर्थकों पर ही हमला किया गया। दोनों मामलों में विधायक ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर आईटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो, शिकायत और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *