‘युवाओं पर लाठी और बल प्रयोग करना पूरी तरह अलोकतांत्रिक’:जमुई में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की

‘युवाओं पर लाठी और बल प्रयोग करना पूरी तरह अलोकतांत्रिक’:जमुई में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की

बिहार पुलिस द्वारा पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी जमुई ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। शनिवार को जमुई जिला मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने सरकार से अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की। यह प्रेस वार्ता प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम की अध्यक्षता में हुई। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि टीआरई-4 (टेट स्टेट) पास हजारों शिक्षक अभ्यर्थी शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर के पास शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। वे चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी करने और पूर्व की तरह एकल परीक्षा के आधार पर नियुक्ति की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया इसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटना में कई अभ्यर्थियों के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही गई है। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। उन्होंने कहा कि अपना हक मांग रहे युवाओं पर लाठी और बल प्रयोग करना पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर करोड़ों रोजगार देने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने में असफल साबित हो रही है। कांग्रेस पार्टी शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ खड़ी – जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है और सरकार से अविलंब नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध मंडल, पंकज सिंह, नन्नू मियां और विनय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बिहार पुलिस द्वारा पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी जमुई ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। शनिवार को जमुई जिला मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने सरकार से अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की। यह प्रेस वार्ता प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम की अध्यक्षता में हुई। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि टीआरई-4 (टेट स्टेट) पास हजारों शिक्षक अभ्यर्थी शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर के पास शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। वे चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी करने और पूर्व की तरह एकल परीक्षा के आधार पर नियुक्ति की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया इसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटना में कई अभ्यर्थियों के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही गई है। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। उन्होंने कहा कि अपना हक मांग रहे युवाओं पर लाठी और बल प्रयोग करना पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर करोड़ों रोजगार देने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने में असफल साबित हो रही है। कांग्रेस पार्टी शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ खड़ी – जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है और सरकार से अविलंब नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध मंडल, पंकज सिंह, नन्नू मियां और विनय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *