पाकुड़ पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, एक गिरफ्तार:रामघाटी में हुई चोरी के मामले में आरोपी देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया

पाकुड़ पुलिस ने पाकुड़िया थाना क्षेत्र के रामघाटी में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है। इस मामले में एक आरोपी को देसी कट्टा, गोली और चोरी में इस्तेमाल किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि यह चोरी 1 मई को रामघाटी निवासी मनोज भगत के घर में हुई थी। इस संबंध में पाकुड़िया थाने में कांड संख्या 28/26 दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। छापेमारी टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ अपराधी एक थार गाड़ी से थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ा खक्सा के पास पुलिस ने थार गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसमें सवार चार लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त, एक हाइड्रोलिक कटर सहित चोरी में प्रयुक्त कई अन्य सामान भी मिले हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मुरारई थाना अंतर्गत ढोड़िया गांव निवासी मिहिर ठाकुर के रूप में हुई है। मिहिर ठाकुर पर पश्चिम बंगाल और झारखंड में कुल 22 मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि थार गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में मिहिर ठाकुर ने मनोज भगत के घर हुई चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसकी निशानदेही पर 51,000 रुपए नकद और चोरी के तीन चांदी के सिक्के भी बरामद किए गए हैं। एसपी ने यह भी बताया कि चोरी में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मनोज भगत के घर से लगभग ढाई लाख रुपए नकद और सोने के गहनों की चोरी हुई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *