पलामू में दोस्त ने गांजा पिलाकर की हत्या:जमीन की मापी रुकवाने के लिए रची थी हत्या की साजिश, कुल्हाड़ी से वार कर ली थी जान

पलामू में दोस्त ने गांजा पिलाकर की हत्या:जमीन की मापी रुकवाने के लिए रची थी हत्या की साजिश, कुल्हाड़ी से वार कर ली थी जान

पलामू पुलिस ने 29 अप्रैल को हुए राजमनी पाठक हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दोस्त बीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जमीन विवाद के चलते अपने दोस्त की हत्या की थी। पुलिस के अनुसार, हत्या से पहले राजमनी और गुड्डू ने साथ में गांजा पिया था। इसके बाद गुड्डू ने कुल्हाड़ी से वार कर राजमनी की हत्या कर दी। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (टांगी) आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर ली गई है। एसपी कपिल चौधरी ने शनिवार को बताया कि राजमनी पाठक का गांव के एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा था। हत्या से एक दिन पहले राजमनी ने जमीन की मापी के लिए अमीन बुलाई थी। आरोपी गुड्डू सिंह का एक प्लॉट पर वर्षों से अवैध कब्जा था और वह उस पर खेती भी करता था। अवैध कब्जे का राज खुलने के डर से कर दी हत्या गुड्डू को आशंका थी कि अमीन द्वारा जमीन की मापी से उसके अवैध कब्जे का राज खुल जाएगा। इसी डर से उसने राजमनी की हत्या की योजना बनाई। उसने राजमनी को घर से गांजा पीने के बहाने बुलाया था। मृतक की पत्नी के आवेदन पर पिपराटांड थाना में कुछ नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ मनोज झा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। पुलिस ने गुड्डू सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की पूरी कहानी का खुलासा किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *