बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकपुर गांव में एक दंपति के बैंक खातों से 75,500 रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। यह घटना बिना किसी ओटीपी साझा किए या बायोमेट्रिक उपयोग के हुई है, जिससे पीड़ित परिवार में चिंता बढ़ गई है। पीड़ित मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि उनके मोबाइल नंबर से उनका आधार और उनकी पत्नी फरजाना का आधार लिंक है। मनोज का खाता इंडियन बैंक में है, जबकि उनकी पत्नी फरजाना का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सोहली बामदेव शाखा में है। खाते से 50,000 रुपये की निकासी हो गई
दंपती का कहना है कि उन्होंने न तो किसी प्रकार का बायोमेट्रिक इस्तेमाल किया और न ही किसी को ओटीपी साझा किया। इसके बावजूद, अचानक उनके मोबाइल पर खातों से पैसे कटने के कई मैसेज आने लगे। मनोज ने बताया कि उनकी पत्नी के खाते से अलग-अलग किस्तों में 25,500 रुपये और उनके खाते से 50,000 रुपये की निकासी हो गई। मनोज कुमार सिंह ने इस मामले की शिकायत ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई है। साथ ही, उन्होंने रजौन थाने में भी एक आवेदन दिया है। लोगों में भय और चिंता का माहौल
उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक जाने पर उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और न ही किसी प्रकार की मदद की गई। पीड़िता फरजाना ने बताया कि बैंक में जमा यह राशि ही उनके परिवार के पालन-पोषण का मुख्य जरिया थी। इधर, प्रखंड क्षेत्र में बिना किसी गलती के खातों से लगातार पैसे कटने की घटनाओं से लोगों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकपुर गांव में एक दंपति के बैंक खातों से 75,500 रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। यह घटना बिना किसी ओटीपी साझा किए या बायोमेट्रिक उपयोग के हुई है, जिससे पीड़ित परिवार में चिंता बढ़ गई है। पीड़ित मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि उनके मोबाइल नंबर से उनका आधार और उनकी पत्नी फरजाना का आधार लिंक है। मनोज का खाता इंडियन बैंक में है, जबकि उनकी पत्नी फरजाना का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सोहली बामदेव शाखा में है। खाते से 50,000 रुपये की निकासी हो गई
दंपती का कहना है कि उन्होंने न तो किसी प्रकार का बायोमेट्रिक इस्तेमाल किया और न ही किसी को ओटीपी साझा किया। इसके बावजूद, अचानक उनके मोबाइल पर खातों से पैसे कटने के कई मैसेज आने लगे। मनोज ने बताया कि उनकी पत्नी के खाते से अलग-अलग किस्तों में 25,500 रुपये और उनके खाते से 50,000 रुपये की निकासी हो गई। मनोज कुमार सिंह ने इस मामले की शिकायत ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई है। साथ ही, उन्होंने रजौन थाने में भी एक आवेदन दिया है। लोगों में भय और चिंता का माहौल
उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक जाने पर उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और न ही किसी प्रकार की मदद की गई। पीड़िता फरजाना ने बताया कि बैंक में जमा यह राशि ही उनके परिवार के पालन-पोषण का मुख्य जरिया थी। इधर, प्रखंड क्षेत्र में बिना किसी गलती के खातों से लगातार पैसे कटने की घटनाओं से लोगों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।