जमुई में युवक को 2 बदमाशों ने बीच सड़क पीटा:कचरा चुनने का काम करता है पीड़ित, हॉस्पिटल में एडमिट

जमुई में युवक को 2 बदमाशों ने बीच सड़क पीटा:कचरा चुनने का काम करता है पीड़ित, हॉस्पिटल में एडमिट

जमुई शहर के महिसौड़ी चौक पर शुक्रवार रात एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। दो बदमाशों ने बीच सड़क पर कचरा चुनने वाले युवक को पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल युवक की पहचान झाझा निवासी सहदेव रविदास के पुत्र लक्ष्मण रविदास के रूप में हुई है। लक्ष्मण अपने माता-पिता के साथ जमुई में रहकर कचरा चुनने का काम करता है। घटना के समय वह रोज की तरह कचरा चुनते हुए महिसौड़ी चौक पहुंचा था। दो युवकों ने लक्ष्मण को लात-घूंसे से लगातार पीटा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवकों ने लक्ष्मण को लात-घूंसे से लगातार पीटा। मारपीट इतनी गंभीर थी कि वह सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के दौरान चौक पर लोगों की भीड़ मौजूद थी, लेकिन काफी देर तक किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर बदमाशों को भगाया और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की हालत गंभीर है और वह फिलहाल कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। इस कारण हमलावरों की पहचान और मारपीट के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बदमाशों की तलाश कर रही है। जमुई शहर के महिसौड़ी चौक पर शुक्रवार रात एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। दो बदमाशों ने बीच सड़क पर कचरा चुनने वाले युवक को पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल युवक की पहचान झाझा निवासी सहदेव रविदास के पुत्र लक्ष्मण रविदास के रूप में हुई है। लक्ष्मण अपने माता-पिता के साथ जमुई में रहकर कचरा चुनने का काम करता है। घटना के समय वह रोज की तरह कचरा चुनते हुए महिसौड़ी चौक पहुंचा था। दो युवकों ने लक्ष्मण को लात-घूंसे से लगातार पीटा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवकों ने लक्ष्मण को लात-घूंसे से लगातार पीटा। मारपीट इतनी गंभीर थी कि वह सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के दौरान चौक पर लोगों की भीड़ मौजूद थी, लेकिन काफी देर तक किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर बदमाशों को भगाया और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की हालत गंभीर है और वह फिलहाल कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। इस कारण हमलावरों की पहचान और मारपीट के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बदमाशों की तलाश कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *