पटना नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की बैठक आज:24 एजेंडों पर होगी चर्चा, कदमकुआं वेंडिंग जोन किराया होगा फिक्स; जल संकट पर फैसला संभव

पटना नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की बैठक आज:24 एजेंडों पर होगी चर्चा, कदमकुआं वेंडिंग जोन किराया होगा फिक्स; जल संकट पर फैसला संभव

पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की 22वीं साधारण बैठक आज मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इस बैठक में शहर के लोगों को सुविधा और विकास कार्यों को गति देने वाले 24 एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही कदमकुआं वेंडिंग जोन में दुकानदारों का किराया फिक्स किया जाएगा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 पर भी विशेष चर्चा होगी। इसमें पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि भी की जाएगी। लगातार दो बार से बैठक को स्थगित किया गया था। आज मेयर की अध्यक्षता में बैठक होगी। हाई यील्ड बोरिंग लगाने का प्रस्ताव हो सकता पारित गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए वार्ड संख्या-2, 40 और 68 में पानी की पाइपलाइन के विस्तार पर मुहर लगेगी। वहीं, वार्ड 22 में सदाकत आश्रम पेट्रोल पंप के पास सरकारी जमीन और वार्ड 39 में भंवर पोखर पार्क के पास नई हाई यील्ड बोरिंग लगाने का प्रस्ताव भी पारित हो सकता है। वार्ड 45 में 90 फीट सड़क से आंबेडकर चौक तक के मार्ग का नाम बदलकर मानस मंदिर पथ करने और वार्ड 33 कंकड़बाग के एफ-सेक्टर दक्षिणी पार्क के सौंदर्याकरण का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है। वार्ड 72 में बाग जाफर खां घाट पर एक नया विद्युत शवदाह गृह बनाने का प्रस्ताव है। छठ के लिए घाटों पर लगेगी डबल बैरिकेडिंग सीवर के काम में सुरक्षा बढ़ाने के लिए पटना नगर निगम क्षेत्र में मैनहोल निर्माण और मरम्मत के लिए मैनहोल एंबुलेंस का उपयोग करने को लेकर भी चर्चा होगी। वहीं, छठ महापर्व 2026 के लिए नौजरघाट, सीढ़ीघाट, चित्रगुप्त घाट, कॉलोनी घाट, दुल्लीघाट, आदर्श घाट, मित्तन घाट, सीता घाट, गायघाट, मिरचाई घाट, हीरा नंद साह घाट, झाउगंज घाट और कंगन घाट पर डबल बैरिकेडिंग लगाने को मंजूरी मिलेगी। वार्ड 46 में भूगर्भ नाला और पीसीसी सड़क का निर्माण को लेकर भी बात होगी। पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की 22वीं साधारण बैठक आज मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इस बैठक में शहर के लोगों को सुविधा और विकास कार्यों को गति देने वाले 24 एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही कदमकुआं वेंडिंग जोन में दुकानदारों का किराया फिक्स किया जाएगा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 पर भी विशेष चर्चा होगी। इसमें पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि भी की जाएगी। लगातार दो बार से बैठक को स्थगित किया गया था। आज मेयर की अध्यक्षता में बैठक होगी। हाई यील्ड बोरिंग लगाने का प्रस्ताव हो सकता पारित गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए वार्ड संख्या-2, 40 और 68 में पानी की पाइपलाइन के विस्तार पर मुहर लगेगी। वहीं, वार्ड 22 में सदाकत आश्रम पेट्रोल पंप के पास सरकारी जमीन और वार्ड 39 में भंवर पोखर पार्क के पास नई हाई यील्ड बोरिंग लगाने का प्रस्ताव भी पारित हो सकता है। वार्ड 45 में 90 फीट सड़क से आंबेडकर चौक तक के मार्ग का नाम बदलकर मानस मंदिर पथ करने और वार्ड 33 कंकड़बाग के एफ-सेक्टर दक्षिणी पार्क के सौंदर्याकरण का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है। वार्ड 72 में बाग जाफर खां घाट पर एक नया विद्युत शवदाह गृह बनाने का प्रस्ताव है। छठ के लिए घाटों पर लगेगी डबल बैरिकेडिंग सीवर के काम में सुरक्षा बढ़ाने के लिए पटना नगर निगम क्षेत्र में मैनहोल निर्माण और मरम्मत के लिए मैनहोल एंबुलेंस का उपयोग करने को लेकर भी चर्चा होगी। वहीं, छठ महापर्व 2026 के लिए नौजरघाट, सीढ़ीघाट, चित्रगुप्त घाट, कॉलोनी घाट, दुल्लीघाट, आदर्श घाट, मित्तन घाट, सीता घाट, गायघाट, मिरचाई घाट, हीरा नंद साह घाट, झाउगंज घाट और कंगन घाट पर डबल बैरिकेडिंग लगाने को मंजूरी मिलेगी। वार्ड 46 में भूगर्भ नाला और पीसीसी सड़क का निर्माण को लेकर भी बात होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *