पूर्णिया में नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार:326.63 ग्राम स्मैक के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार; मोबाइल और बाइक जब्त

पूर्णिया में नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार:326.63 ग्राम स्मैक के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार; मोबाइल और बाइक जब्त

पूर्णिया में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। 326.63 ग्राम स्मैक के साथ तीन धंधेबाजों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने कई मोबाइल और बाइक भी जब्त किए हैं। पहली कार्रवाई के.नगर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग इलाके में स्मैक की खरीद-बिक्री के लिए आने वाले हैं। सूचना मिलते ही टीम एक्टिव हो गई और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। इसी दौरान दो बाइक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुल 307.38 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। इसके अलावा दो मोबाइल भी जब्त किए गए, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर कारोबार से जुड़े संपर्क में किया जा रहा था। गिरोह में शामिल लोगों की तलाश जारी पुलिस ने मौके से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान धमदाहा थाना क्षेत्र के मोगलिया पुरैंधा निवासी बिट्टू कुमार और सैनी दास के रूप में हुई है। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि ये पता लगाया जा सके कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जानी थी। बरामद स्मैक की मात्रा काफी अधिक है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कारोबार संगठित तरीके से चलाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों बाइक, मोबाइल और बरामद स्मैक को जब्त कर लिया है। धंधेबाजों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूरे जिले में चल रहा अभियान दूसरी कार्रवाई जानकीनगर थाना क्षेत्र में की गई। यहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक इलाके में स्मैक लेकर घूम रहा है। टीम ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 19.25 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 5 के रहने वाले सूरज कुमार के रूप में हुई है। पूर्णिया पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही स्मैक कारोबार से जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार छापेमारी और निगरानी की जा रही है। जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी धंधेबाज को बख्शा नहीं जाएगा। पूर्णिया में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। 326.63 ग्राम स्मैक के साथ तीन धंधेबाजों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने कई मोबाइल और बाइक भी जब्त किए हैं। पहली कार्रवाई के.नगर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग इलाके में स्मैक की खरीद-बिक्री के लिए आने वाले हैं। सूचना मिलते ही टीम एक्टिव हो गई और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। इसी दौरान दो बाइक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुल 307.38 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। इसके अलावा दो मोबाइल भी जब्त किए गए, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर कारोबार से जुड़े संपर्क में किया जा रहा था। गिरोह में शामिल लोगों की तलाश जारी पुलिस ने मौके से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान धमदाहा थाना क्षेत्र के मोगलिया पुरैंधा निवासी बिट्टू कुमार और सैनी दास के रूप में हुई है। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि ये पता लगाया जा सके कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जानी थी। बरामद स्मैक की मात्रा काफी अधिक है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कारोबार संगठित तरीके से चलाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों बाइक, मोबाइल और बरामद स्मैक को जब्त कर लिया है। धंधेबाजों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूरे जिले में चल रहा अभियान दूसरी कार्रवाई जानकीनगर थाना क्षेत्र में की गई। यहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक इलाके में स्मैक लेकर घूम रहा है। टीम ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 19.25 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 5 के रहने वाले सूरज कुमार के रूप में हुई है। पूर्णिया पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही स्मैक कारोबार से जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार छापेमारी और निगरानी की जा रही है। जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी धंधेबाज को बख्शा नहीं जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *