कार की टक्कर से बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत:बालोद में उछलकर दूर फेंकाए,दो लोगों के हाथ-पैर कटकर अलग हुए; शव बुरी तरह क्षत-विक्षत

कार की टक्कर से बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत:बालोद में उछलकर दूर फेंकाए,दो लोगों के हाथ-पैर कटकर अलग हुए; शव बुरी तरह क्षत-विक्षत

छत्तीसगढ़ के बालोद में तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत हो गई है। हादसे में किसी का पैर कटकर अलग हो गया, तो किसी हाथ। बाइक सवार तीनों युवक के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। कार और बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान सिर्राभाठा निवासी तरुण यादव (20), राहुल सेवता (20) और नरेंद्र भुआर्या (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरीडीह गांव की है। देखिए तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *