समस्तीपुर में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश:40 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा; कई जगहों पर पेड़ गिरे, सड़कों पर भरा पानी

समस्तीपुर में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश:40 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा; कई जगहों पर पेड़ गिरे, सड़कों पर भरा पानी

समस्तीपुर में शुक्रवार शाम तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। आधे घंटे की बारिश के कारण मोहनपुर, स्टेशन, सुभाषचंद्र रोड समेते कई इलाकों में पानी भर गया। 35-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दलसिंहसराय-विद्यापतिनगर मार्ग पर बड़ा पेड़ गिर गया। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। शहर और आसपास के इलाकों में बिजली व्यवस्था भी ठप पर गई। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई प्रखंडों में एस्बेस्टस और कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। आम-लीची को भी नुकसान हुआ है। 30 MM बारिश रिकॉर्ड पूसा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया कि जिले में आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई है। इस दौरान करीब 30 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट बाकी है। सबसे अधिक बारिश समस्तीपुर, सरायरंजन और पूसा में होने की उम्मीद है। इस आंधी बारिश के कारण आम और लीची की फसल को नुकसान पहुंचा है। अभी रूक-रूककर बारिश की संभावना बनी हुई है। समस्तीपुर में शुक्रवार शाम तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। आधे घंटे की बारिश के कारण मोहनपुर, स्टेशन, सुभाषचंद्र रोड समेते कई इलाकों में पानी भर गया। 35-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दलसिंहसराय-विद्यापतिनगर मार्ग पर बड़ा पेड़ गिर गया। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। शहर और आसपास के इलाकों में बिजली व्यवस्था भी ठप पर गई। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई प्रखंडों में एस्बेस्टस और कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। आम-लीची को भी नुकसान हुआ है। 30 MM बारिश रिकॉर्ड पूसा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया कि जिले में आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई है। इस दौरान करीब 30 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट बाकी है। सबसे अधिक बारिश समस्तीपुर, सरायरंजन और पूसा में होने की उम्मीद है। इस आंधी बारिश के कारण आम और लीची की फसल को नुकसान पहुंचा है। अभी रूक-रूककर बारिश की संभावना बनी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *