बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है, जिसमें एक सास ने अपनी बहू के खिलाफ आवेदन दिया है। सास का कहना है कि बेटा-बहू के शादी के 6 साल हो गए हैं, लेकिन दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं बना है। यहां तक की पति को देखते ही बहू बेहोश होने लगती है। सास ने आरोप लगाया है की बहू मानसिक तौर पर विक्षिप्त है। यह मामला हाजीपुर के जढ़ुआ का है। शादी के समय बदल दी गई थी लड़की आवेदिका ने कहा कि, दोनों की शादी जून 2020 में मंदिर में हुई थी। जब मेरी बहू घर आई तब मुझे पता चला कि उसके माता-पिता ने हमारे साथ छल किया है। शादी से पहले कोई और लड़की दिखाई गई थी, मगर शादी दूसरी लड़की से हुई। हालांकि, बाद में हमें पता चला कि मेरी बहू मानसिक तौर पर विक्षिप्त है और उसके पिता यह बात मानने को तैयार नहीं है। मेरी बहू ने कई बार छत से कूदने की भी कोशिश की है।
घर का कोई काम नहीं करती बहू आवेदिका ने आगे कहा कि, ‘पत्नी का सुख सिर्फ पत्नी ही दे सकती है, मगर मेरी बहू बेटे से बात ही नहीं करती है। मेरी बहू को घर का कोई काम नहीं आता है। यहां तक की घर में बड़े बुजुर्ग होने के बावजूद भी वह पूरे कपड़ेनहीं पहनती है। मैंने उसे कई बार समझाया है। यहां तक कि मैंने उसे खाना बनाना भी सिखाया और उसके कपड़े तक धोए हैं।’ उनका कहना है कि, ‘मैं यही सोच की नई-नई है तो उसे समझना जरूरी है, लेकिन अब इतने साल होने के बावजूद भी उसका वैसा ही रवैया है। वह कोई भी काम करने में सक्षम नहीं है। मैं अब बूढ़ी हो रही हूं। ऐसे में मैं अपनी बहू का देखभाल जिंदगी भर नहीं कर सकती हूं।’ बहू ने ससुर पर लगाया चप्पल से मारने का आरोप इन आरोपों पर बहू का कहना है कि, ‘ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की है, इसलिए वह अपने ससुराल नहीं रहना चाहती है। यहां तक की उसके ससुर ने उसे चप्पल से मारा था।’ बहू ने कहा है कि, ‘वह अपने ससुराल एक ही शर्त पर जाएगी जब उसके साथ कोई मारपीट नहीं की जाए। वह घर के सारे काम करेगी और अच्छे से रहने की कोशिश करेगी।’ पत्नी बिना किसी को बताए घर से भाग जाती दूसरी ओर पति का कहना है कि उसकी पत्नी बिना किसी को बताए घर से भाग जाती है। कई बार उसने छत से कूदने की कोशिश की है। अचानक वह रात में बोलती है कि मुझे मां के पास जाना है। इन सभी चीजों से वह लड़की की जिम्मेदारी लेने से घबरा रहा है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने आज तक कोई भी दांपत्य सुख नहीं दिए हैं। यहां तक कि खाना बनाना, कपड़े धोने जैसा काम भी वह नहीं करती है। आयोग ने वैशाली डीएम को लिखी चिट्ठी बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि रेखा सिन्हा ने कहा कि, ‘सास का कहना है कि उसकी बहू मानसिक तौर पर विक्षिप्त है। वो साथ नहीं रहना चाहती है और ना ही घर का कोई काम करती है। उसे कई बार समझाया भी गया है। हर बार वह बात मानती है कि वह अच्छे से रहेगी, लेकिन जैसे ही ससुराल जाती है तो वह घर का कोई काम नहीं करती और ना ही पति से बात करती है। आवेदिका अब अपनी बहू को साथ नहीं रखना चाहती है, क्योंकि उसका कहना है कि मैं बूढी हो गई हूं और उसकी देखभाल नहीं कर सकती। हमने इसके लिए वैशाली डीएम को चिट्ठी लिखी है, ताकि वह स्थल पर जाकर जांच करें और उसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाए।’ बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है, जिसमें एक सास ने अपनी बहू के खिलाफ आवेदन दिया है। सास का कहना है कि बेटा-बहू के शादी के 6 साल हो गए हैं, लेकिन दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं बना है। यहां तक की पति को देखते ही बहू बेहोश होने लगती है। सास ने आरोप लगाया है की बहू मानसिक तौर पर विक्षिप्त है। यह मामला हाजीपुर के जढ़ुआ का है। शादी के समय बदल दी गई थी लड़की आवेदिका ने कहा कि, दोनों की शादी जून 2020 में मंदिर में हुई थी। जब मेरी बहू घर आई तब मुझे पता चला कि उसके माता-पिता ने हमारे साथ छल किया है। शादी से पहले कोई और लड़की दिखाई गई थी, मगर शादी दूसरी लड़की से हुई। हालांकि, बाद में हमें पता चला कि मेरी बहू मानसिक तौर पर विक्षिप्त है और उसके पिता यह बात मानने को तैयार नहीं है। मेरी बहू ने कई बार छत से कूदने की भी कोशिश की है।
घर का कोई काम नहीं करती बहू आवेदिका ने आगे कहा कि, ‘पत्नी का सुख सिर्फ पत्नी ही दे सकती है, मगर मेरी बहू बेटे से बात ही नहीं करती है। मेरी बहू को घर का कोई काम नहीं आता है। यहां तक की घर में बड़े बुजुर्ग होने के बावजूद भी वह पूरे कपड़ेनहीं पहनती है। मैंने उसे कई बार समझाया है। यहां तक कि मैंने उसे खाना बनाना भी सिखाया और उसके कपड़े तक धोए हैं।’ उनका कहना है कि, ‘मैं यही सोच की नई-नई है तो उसे समझना जरूरी है, लेकिन अब इतने साल होने के बावजूद भी उसका वैसा ही रवैया है। वह कोई भी काम करने में सक्षम नहीं है। मैं अब बूढ़ी हो रही हूं। ऐसे में मैं अपनी बहू का देखभाल जिंदगी भर नहीं कर सकती हूं।’ बहू ने ससुर पर लगाया चप्पल से मारने का आरोप इन आरोपों पर बहू का कहना है कि, ‘ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की है, इसलिए वह अपने ससुराल नहीं रहना चाहती है। यहां तक की उसके ससुर ने उसे चप्पल से मारा था।’ बहू ने कहा है कि, ‘वह अपने ससुराल एक ही शर्त पर जाएगी जब उसके साथ कोई मारपीट नहीं की जाए। वह घर के सारे काम करेगी और अच्छे से रहने की कोशिश करेगी।’ पत्नी बिना किसी को बताए घर से भाग जाती दूसरी ओर पति का कहना है कि उसकी पत्नी बिना किसी को बताए घर से भाग जाती है। कई बार उसने छत से कूदने की कोशिश की है। अचानक वह रात में बोलती है कि मुझे मां के पास जाना है। इन सभी चीजों से वह लड़की की जिम्मेदारी लेने से घबरा रहा है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने आज तक कोई भी दांपत्य सुख नहीं दिए हैं। यहां तक कि खाना बनाना, कपड़े धोने जैसा काम भी वह नहीं करती है। आयोग ने वैशाली डीएम को लिखी चिट्ठी बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि रेखा सिन्हा ने कहा कि, ‘सास का कहना है कि उसकी बहू मानसिक तौर पर विक्षिप्त है। वो साथ नहीं रहना चाहती है और ना ही घर का कोई काम करती है। उसे कई बार समझाया भी गया है। हर बार वह बात मानती है कि वह अच्छे से रहेगी, लेकिन जैसे ही ससुराल जाती है तो वह घर का कोई काम नहीं करती और ना ही पति से बात करती है। आवेदिका अब अपनी बहू को साथ नहीं रखना चाहती है, क्योंकि उसका कहना है कि मैं बूढी हो गई हूं और उसकी देखभाल नहीं कर सकती। हमने इसके लिए वैशाली डीएम को चिट्ठी लिखी है, ताकि वह स्थल पर जाकर जांच करें और उसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाए।’


