मौसम का कहर:30 मिनट का ‘तांडव’… तेज आंधी से गिरे घर और पेड़, राज्य में 9 मौतें

मौसम का कहर:30 मिनट का ‘तांडव’… तेज आंधी से गिरे घर और पेड़, राज्य में 9 मौतें

135 किमी की रफ्तार से चली आंधी, भारी तबाही बिहार में शुक्रवार को अचानक मौसम ने भयानक रूप ले लिया। 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में पेड़ गिरने और आसमानी बिजली (ठनका) की चपेट में आने से राज्य में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राजधानी पटना में महज 30 मिनट के तूफान में 200 से अधिक पेड़ उखड़ गए और 50 से ज्यादा गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पेड़ और बिजली गिरने से अलग-अलग जिलों में भारी जनहानि हुई है। पटना में 4 की मौत हो गई है। गर्दनीबाग में पेड़ की चपेट में आने से 30 वर्षीय अभय कुमार की मौत हो गई, जबकि 3 अन्यघायल हो गए। मंदिरी इलाके में पेड़ गिरने से 58 वर्षीय सतीश राम घायल हो गए। पटेल गोलंबर पर चलती कार पर पेड़ गिरने से चालक बेहोश हो गया। वहीं, वैशाली के बिदुपुर में बगीचे में ठनका गिरने से 70 वर्षीय राम प्रवेश चौधरी और 9 वर्षीय मासूम निशांत की मौत हो गई। भोजपुर के पीरो में खलिहान में भूसा ढंकने गईं 35 वर्षीया बबीता देवी भी बिजली गिरने से जान गंवा बैठीं। समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में भी 1-1 की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का अनुदान देने का निर्देश दिया है। मंत्री र|ेश सदा के निर्देश पर नगर निगम, वन विभाग, एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। अगले सात दिनों का पूर्वानुमान रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी: पटना, वैशाली समेत कई जिलों में रेड अलर्ट और अररिया, पूर्णिया में ऑरेंज अलर्ट है।बारिश-वज्रपात का दौर: 8 और 9 मई को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात का असर लगातार बना रहेगा।नया पश्चिमी विक्षोभ: 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे उत्तर बिहार में हल्की बारिश की संभावना है। कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने पटना और वैशाली के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन घंटे के दौरान तेज आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। यहां हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर समेत 12 जिलों में भी रेड वार्निंग जारी की गई है। आंधी और पानी के दौरान बिजली की खपत में कमी राज्य में आंधी-पानी के दौरान शुक्रवार को 11 केवी और 33 केवी फीडर पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त होने के कारण सप्लाई में कमी आ गई। बिजली कंपनी मुख्यालय के मुताबिक 4500 मेगावाट सप्लाई का शेड्यूल था। यह घटकर 3000 मेगावाट हो गया। रात 10 बजे तक 3900 मेगावाट बिजली सप्लाई हुई। कई प्रणालियों के सक्रिय होने से बदला मौसम पश्चिमी विक्षोभ का असर: उत्तर-पश्चिम यूपी और उत्तराखंड के ऊपर एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।ट्रफ लाइन का बनना: मध्य पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक लंबी ट्रफ लाइन फैली हुई है।चक्रवाती परिसंचरण: इन दिनों बिहार के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। 135 किमी की रफ्तार से चली आंधी, भारी तबाही बिहार में शुक्रवार को अचानक मौसम ने भयानक रूप ले लिया। 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में पेड़ गिरने और आसमानी बिजली (ठनका) की चपेट में आने से राज्य में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राजधानी पटना में महज 30 मिनट के तूफान में 200 से अधिक पेड़ उखड़ गए और 50 से ज्यादा गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पेड़ और बिजली गिरने से अलग-अलग जिलों में भारी जनहानि हुई है। पटना में 4 की मौत हो गई है। गर्दनीबाग में पेड़ की चपेट में आने से 30 वर्षीय अभय कुमार की मौत हो गई, जबकि 3 अन्यघायल हो गए। मंदिरी इलाके में पेड़ गिरने से 58 वर्षीय सतीश राम घायल हो गए। पटेल गोलंबर पर चलती कार पर पेड़ गिरने से चालक बेहोश हो गया। वहीं, वैशाली के बिदुपुर में बगीचे में ठनका गिरने से 70 वर्षीय राम प्रवेश चौधरी और 9 वर्षीय मासूम निशांत की मौत हो गई। भोजपुर के पीरो में खलिहान में भूसा ढंकने गईं 35 वर्षीया बबीता देवी भी बिजली गिरने से जान गंवा बैठीं। समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में भी 1-1 की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का अनुदान देने का निर्देश दिया है। मंत्री र|ेश सदा के निर्देश पर नगर निगम, वन विभाग, एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। अगले सात दिनों का पूर्वानुमान रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी: पटना, वैशाली समेत कई जिलों में रेड अलर्ट और अररिया, पूर्णिया में ऑरेंज अलर्ट है।बारिश-वज्रपात का दौर: 8 और 9 मई को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात का असर लगातार बना रहेगा।नया पश्चिमी विक्षोभ: 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे उत्तर बिहार में हल्की बारिश की संभावना है। कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने पटना और वैशाली के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन घंटे के दौरान तेज आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। यहां हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर समेत 12 जिलों में भी रेड वार्निंग जारी की गई है। आंधी और पानी के दौरान बिजली की खपत में कमी राज्य में आंधी-पानी के दौरान शुक्रवार को 11 केवी और 33 केवी फीडर पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त होने के कारण सप्लाई में कमी आ गई। बिजली कंपनी मुख्यालय के मुताबिक 4500 मेगावाट सप्लाई का शेड्यूल था। यह घटकर 3000 मेगावाट हो गया। रात 10 बजे तक 3900 मेगावाट बिजली सप्लाई हुई। कई प्रणालियों के सक्रिय होने से बदला मौसम पश्चिमी विक्षोभ का असर: उत्तर-पश्चिम यूपी और उत्तराखंड के ऊपर एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।ट्रफ लाइन का बनना: मध्य पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक लंबी ट्रफ लाइन फैली हुई है।चक्रवाती परिसंचरण: इन दिनों बिहार के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *