डिलीवरी सिस्टम की तगड़ी मॉनिटरिंग करें, फाइलों का ठहराव न हो : सीएम सम्राट चौधरी

डिलीवरी सिस्टम की तगड़ी मॉनिटरिंग करें, फाइलों का ठहराव न हो : सीएम सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डिलीवरी सिस्टम की तगड़ी मॉनिटरिंग करने की बात कही। बोले-विभागों में फाइलों का बेजा ठहराव नहीं हो। वे शुक्रवार को लोक सेवक आवास (अणे मार्ग) में मंत्रियों से मुखातिब थे। उन्होंने इस आवास में बाकायदा प्रवेश किया। फिर मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि डिलीवरी सिस्टम यानी योजनाएं जहां जमीन पर उतरती हैं, के स्तर पर तगड़ी मॉनिटरिंग हो। यह सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए जरूरी है। इससे गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय से भी ब्लॉक, अंचल, थाना की सीधी मानीटरिंग होनी है। इस बात का पूरा ख्याल रखा जाए कि विभागों में फाइलें बेवजह नहीं ठहरे, रूके। विभागों की नियमित समीक्षा हो। पूरी जानकारी लेकर ही विभाग की कोई बात सार्वजनिक तौर पर बोली जाए। हम सबको मिलकर ‘विकसित बिहार-सशक्त भारत’ के सपने को साकार करना है। यह जनता का आदेश है। इसे मानना हम सबका परम कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने सहरसा में मिड डे मिल खाने से 20 स्कूली बच्चों के बीमार होने की खबर का संज्ञान लिया। शिक्षा विभाग को पीएम पोषण योजना के समुचित अनुश्रवण एवं निगरानी का निर्देश दिया। नीतीश से मिले, आज पश्चिम बंगाल जाएंगे सीएम ने लोक सेवक आवास में मंत्रियों के साथ बैठक की, निर्देश दिए मुख्यमंत्री, शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कोलकाता जाएंगे। मुख्यमंत्री, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास (7 सर्कुलर रोड) गए। फिल्म अभिनेता रवि किशन व मनोज तिवारी मुख्यमंत्री से मिले। उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डिलीवरी सिस्टम की तगड़ी मॉनिटरिंग करने की बात कही। बोले-विभागों में फाइलों का बेजा ठहराव नहीं हो। वे शुक्रवार को लोक सेवक आवास (अणे मार्ग) में मंत्रियों से मुखातिब थे। उन्होंने इस आवास में बाकायदा प्रवेश किया। फिर मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि डिलीवरी सिस्टम यानी योजनाएं जहां जमीन पर उतरती हैं, के स्तर पर तगड़ी मॉनिटरिंग हो। यह सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए जरूरी है। इससे गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय से भी ब्लॉक, अंचल, थाना की सीधी मानीटरिंग होनी है। इस बात का पूरा ख्याल रखा जाए कि विभागों में फाइलें बेवजह नहीं ठहरे, रूके। विभागों की नियमित समीक्षा हो। पूरी जानकारी लेकर ही विभाग की कोई बात सार्वजनिक तौर पर बोली जाए। हम सबको मिलकर ‘विकसित बिहार-सशक्त भारत’ के सपने को साकार करना है। यह जनता का आदेश है। इसे मानना हम सबका परम कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने सहरसा में मिड डे मिल खाने से 20 स्कूली बच्चों के बीमार होने की खबर का संज्ञान लिया। शिक्षा विभाग को पीएम पोषण योजना के समुचित अनुश्रवण एवं निगरानी का निर्देश दिया। नीतीश से मिले, आज पश्चिम बंगाल जाएंगे सीएम ने लोक सेवक आवास में मंत्रियों के साथ बैठक की, निर्देश दिए मुख्यमंत्री, शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कोलकाता जाएंगे। मुख्यमंत्री, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास (7 सर्कुलर रोड) गए। फिल्म अभिनेता रवि किशन व मनोज तिवारी मुख्यमंत्री से मिले। उन्हें बधाई दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *