गयाजी के बोधगया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनू बीघा गांव में एक व्यक्ति की ईंट से मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुन्ना यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मरने और मारने वाले दोनों एक ही गांव के हैं। हत्या की वजह घर के सामने आपस मे गाली गलौज कर रहे लड़को को रोका जाना है। परिजनों के अनुसार गांव में बारात आई हुई थी। गांव के 5-6 लड़के मुन्ना यादव के घर के पास पहुंचे और आपस मे एक दूसरे के साथ गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने मुन्ना यादव पर ईंट से हमला कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ईंट से छाती में गंभीर चोट लगने के कारण मुन्ना यादव बेसुध होकर गिर पड़े। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष बोले- केस दर्ज हुआ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी एक ही गांव के हैं। गयाजी के बोधगया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनू बीघा गांव में एक व्यक्ति की ईंट से मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुन्ना यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मरने और मारने वाले दोनों एक ही गांव के हैं। हत्या की वजह घर के सामने आपस मे गाली गलौज कर रहे लड़को को रोका जाना है। परिजनों के अनुसार गांव में बारात आई हुई थी। गांव के 5-6 लड़के मुन्ना यादव के घर के पास पहुंचे और आपस मे एक दूसरे के साथ गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने मुन्ना यादव पर ईंट से हमला कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ईंट से छाती में गंभीर चोट लगने के कारण मुन्ना यादव बेसुध होकर गिर पड़े। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष बोले- केस दर्ज हुआ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी एक ही गांव के हैं।


