LSG ने बनाए 209 रन, चेज करते हुए RCB ने बनाए 203, फिर 9 रन से कैसे जीत गई लखनऊ की टीम?

LSG ने बनाए 209 रन, चेज करते हुए RCB ने बनाए 203, फिर 9 रन से कैसे जीत गई लखनऊ की टीम?

IPL 2026 LSG vs RCB Highlights: आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 209 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 203 रन बनाए। ऐसे में LSG को 6 रन से जीत मिलनी चाहिए थी, लेकिन इस मुकाबले में उसे 6 रन की बजाय 9 रन से जीत मिली। अब कई फैंस कंफ्यूज हैं कि जब रनों का अंतर सिर्फ 6 था, तो लखनऊ 9 रन से कैसे जीत गई। चलिए जानते हैं ऐसा क्यों हुआ?

दमदार रही LSG की शुरुआत

आपको बता दें कि इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी की और उनकी शुरुआत भी अच्छी रही। टीम ने 9 ओवर तक बिना विकेट गंवाए 95 रन बना लिए थे। मिचेल मार्श ने 32 गेंद में 76 रन बना लिए थे, तो अर्शिन कुलकर्णी 22 गेंद में 17 रन बनाकर नाबाद थे। तभी बारिश शुरू हो गई और मैच काफी देर तक रुका रहा। हालांकि लगभग 40 मिनट की देरी के बाद मुकाबला दोबारा शुरू हुआ, लेकिन सबसे अच्छी खबर यह थी कि किसी भी ओवर की कटौती नहीं हुई थी।

मैच रुकने का फायदा आरसीबी को मिला और उन्हें सफलता मिल गई। अर्शिन कुलकर्णी 24 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मिचेल मार्श ने अपना शतक पूरा किया और उनके साथ देने आए निकोलस पूरन ने भी अच्छी बल्लेबाजी की।

मार्श ने खेली शानदार पारी

लेकिन 14 ओवर खत्म होने के तुरंत बाद बारिश फिर से शुरू हो गई और लगभग 40 मिनट तक खेल रुका रहा। इस बार एक ओवर की कटौती कर दी गई और मैच 19 ओवर का कर दिया गया। इसके बाद जब 19 ओवर पूरे हुए तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने 209 रन बना लिए थे, जिसमें मिचेल मार्श ने 111 रन की पारी खेली, तो निकोलस पूरन ने 38 और कप्तान ऋषभ पंत ने 32 रन बनाए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 210 रन के लक्ष्य का पीछा करना था, लेकिन पारी के बीच में ओवर की कटौती की वजह से आरसीबी को 213 रन का लक्ष्य मिला। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सिर्फ 203 रन ही बना पाए और लक्ष्य से 9 रन पीछे रह गए, जिसकी वजह से उन्हें 9 रन से हार का सामना करना पड़ा।

अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मुकाबले में 212 रन बना लेती, तो मुकाबला टाई होता। मतलब लखनऊ सुपर जायंट्स को इस मुकाबले में 3 रनों का फायदा हुआ था। यही वजह है कि 203 रन बनाने के बावजूद आरसीबी को 9 रन से हारना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *