खरगोन में कल चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे हरीश चौधरी:नगर पालिका से लोकसभा चुनाव तक संगठन मजबूत करने कांग्रेस की समीक्षा बैठक होगी

खरगोन में कल चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे हरीश चौधरी:नगर पालिका से लोकसभा चुनाव तक संगठन मजबूत करने कांग्रेस की समीक्षा बैठक होगी

खरगोन जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी कल (9 मई) दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा आगामी नगर पालिका, ग्राम पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा तथा अगली रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए होगा। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से जिलेवार संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जा रही हैं। चौधरी के साथ प्रदेश सह प्रभारी उषा नायडू भी मौजूद रहेंगी। जिले में संगठनात्मक ढांचे को लेकर इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला प्रवक्ता राजेश मंडलोई ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे महेश्वर के अहिल्या रिजॉर्ट में पार्टी की समन्वय बैठक होगी। इसमें जिलाध्यक्ष रवि नाईक और समन्वय समिति के सदस्य शामिल होंगे। इसके बाद जिला प्रभारी और विधानसभा प्रभारियों के साथ संगठन पर चर्चा की जाएगी। दोपहर 1 बजे खरगोन जिले के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, विधानसभा प्रभारियों और सह प्रभारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, पूर्व विधायक और उपाध्यक्ष रवि जोशी, झूमा सोलंकी, पूर्व मंत्री एवं विधायक सचिन यादव, विधायक केदार डाबर, लोकसभा व विधानसभा उम्मीदवार नरेंद्र पटेल, लोकसभा खरगोन के उम्मीदवार पोरलाल खरते, डॉ. गोविंद मुजाल्दे और जिला ठाकुर जय सिंह सहित कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *