औरंगाबाद में डीएम बोलीं- रक्तदान सबसे बड़ी सेवा:एक यूनिट ब्लड दे सकता जीवनदान, रेड क्रॉस सोसाइटी ने आग लगने पर पीड़ितों की मदद की

औरंगाबाद में डीएम बोलीं- रक्तदान सबसे बड़ी सेवा:एक यूनिट ब्लड दे सकता जीवनदान, रेड क्रॉस सोसाइटी ने आग लगने पर पीड़ितों की मदद की

औरंगाबाद में रेड क्रॉस सोसाइटी के 106वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सदर अस्पताल परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम अभिलाषा शर्मा और रेड क्रॉस अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर रक्तदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम अभिलाषा शर्मा ने रक्तदान कर रहे युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का काम है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। डीएम ने कहा कि आपदा और संकट के समय रेड क्रॉस की भूमिका बेहद सराहनीय रही है। हाल के दिनों में जिले में हुई अगलगी की घटनाओं में भी संस्था ने पीड़ित परिवारों की सहायता कर मानवता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस के प्रयासों से औरंगाबाद ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बनी रहती है, जिससे थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को समय पर रक्त मिल पाता है। संसाधनों को और अधिक मजबूत किया जाएगा डीएम ने आश्वस्त किया कि संस्था के संसाधनों को और अधिक मजबूत किया जाएगा, ताकि रेड क्रॉस समाज में और प्रभावी ढंग से सेवा काम कर सके। उन्होंने रेड क्रॉस अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह और उनकी पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि औरंगाबाद में रेड क्रॉस ने सेवा और समर्पण की अलग पहचान बनाई है। कार्यक्रम के दौरान रक्त वीरों को किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान कई बार रक्तदान कर समाज में प्रेरणा बनने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। अंबा दधपा निवासी विवेक कुमार मिश्रा और उनकी पत्नी कविता मिश्रा को बिहार में सर्वाधिक बार संयुक्त रूप से रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया गया। विवेक कुमार मिश्रा अब तक 42वीं बार और कविता मिश्रा 31वीं बार रक्तदान कर चुकी हैं। वहीं पठान टोली निवासी शाहनवाज़ रहमान उर्फ सल्लू खान को 42वीं बार रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा रक्तदान जनसेवा के अध्यक्ष राहुल राज को दर्जनों रक्तदान शिविर आयोजित करने और लोगों को प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया। रेड क्रॉस ने साल में लगाए 23 रक्तदान शिविर रेड क्रॉस अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने संस्था की एक साल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक कुल 23 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिनसे 961 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इसके अलावा स्वैच्छिक रक्तदान से 154 यूनिट और रिप्लेसमेंट डोनेशन से 1616 यूनिट रक्त हासिल हुआ। पूरे साल में कुल 2731 यूनिट रक्त का संग्रह और परीक्षण किया गया। 50 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान स्थापना दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में करीब 50 युवाओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। सभी रक्तदाताओं को फूल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण भी किया गया। रेड क्रॉस पदाधिकारियों ने मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि संस्था हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहेगी। औरंगाबाद में रेड क्रॉस सोसाइटी के 106वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सदर अस्पताल परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम अभिलाषा शर्मा और रेड क्रॉस अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर रक्तदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम अभिलाषा शर्मा ने रक्तदान कर रहे युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का काम है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। डीएम ने कहा कि आपदा और संकट के समय रेड क्रॉस की भूमिका बेहद सराहनीय रही है। हाल के दिनों में जिले में हुई अगलगी की घटनाओं में भी संस्था ने पीड़ित परिवारों की सहायता कर मानवता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस के प्रयासों से औरंगाबाद ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बनी रहती है, जिससे थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को समय पर रक्त मिल पाता है। संसाधनों को और अधिक मजबूत किया जाएगा डीएम ने आश्वस्त किया कि संस्था के संसाधनों को और अधिक मजबूत किया जाएगा, ताकि रेड क्रॉस समाज में और प्रभावी ढंग से सेवा काम कर सके। उन्होंने रेड क्रॉस अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह और उनकी पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि औरंगाबाद में रेड क्रॉस ने सेवा और समर्पण की अलग पहचान बनाई है। कार्यक्रम के दौरान रक्त वीरों को किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान कई बार रक्तदान कर समाज में प्रेरणा बनने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। अंबा दधपा निवासी विवेक कुमार मिश्रा और उनकी पत्नी कविता मिश्रा को बिहार में सर्वाधिक बार संयुक्त रूप से रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया गया। विवेक कुमार मिश्रा अब तक 42वीं बार और कविता मिश्रा 31वीं बार रक्तदान कर चुकी हैं। वहीं पठान टोली निवासी शाहनवाज़ रहमान उर्फ सल्लू खान को 42वीं बार रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा रक्तदान जनसेवा के अध्यक्ष राहुल राज को दर्जनों रक्तदान शिविर आयोजित करने और लोगों को प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया। रेड क्रॉस ने साल में लगाए 23 रक्तदान शिविर रेड क्रॉस अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने संस्था की एक साल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक कुल 23 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिनसे 961 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इसके अलावा स्वैच्छिक रक्तदान से 154 यूनिट और रिप्लेसमेंट डोनेशन से 1616 यूनिट रक्त हासिल हुआ। पूरे साल में कुल 2731 यूनिट रक्त का संग्रह और परीक्षण किया गया। 50 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान स्थापना दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में करीब 50 युवाओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। सभी रक्तदाताओं को फूल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण भी किया गया। रेड क्रॉस पदाधिकारियों ने मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि संस्था हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *