फर्जी प्रोजेक्ट के नाम पर युवक से 6.50लाख की ठगी:50% पार्टनरशिप का झांसा देकर दो बैंकों से दिलाया लोन, पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

फर्जी प्रोजेक्ट के नाम पर युवक से 6.50लाख की ठगी:50% पार्टनरशिप का झांसा देकर दो बैंकों से दिलाया लोन, पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

गोविंद नगर थानाक्षेत्र निवासी प्राइवेट कर्मी ने युवक पर 6.50 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि युवक ने उसे 68 करोड़ का प्रोजेक्ट मिलने का झांसा देकर 50 फीसदी मुनाफे की बात कहते हुए कंपनी में पार्टनर बनाया। इसके बाद उसे दो बैंकों से लाखों का लोन दिला दिया, जिसकी किस्तें भी नहीं जमा की। लोन भरने की बात कहने पर युवक ने जान से मारने की धमकी। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की। 25 करोड़ जमा करने का दिया फर्जी स्टेटमेंट रतन लाल नगर निवासी अवधेश कुमार पांचाल ने बताया कि उनकी मुलाकात बर्रा विश्व बैंक निवासी एक युवक से हुई, जिसने खुद को ब्राडमेंट डिजिटल कंपनी का मालिक बताते हुए कहा कि उसे एक 68 करोड़ प्रोजेक्ट मिला है, जिसके लिए उसने 25 करोड़ रुपए बतौर एडवांस जमा किए है। उसने फर्जी बैंक स्टेटमेंट भी दिखाया। पीड़ित का आरोप है कि युवक ने उसे कंपनी में पार्टनर बनने पर 50 प्रतिशत मुनाफे का झांसा भी दिया। झांसे में आकर अवधेश नौकरी छोड़कर व्यापार में शामिल हो गया। बताया कि 3 जनवरी 2026 को आरोपी ने उसका क्रेडिट कार्ड लेकर टिकट बुकिंग व अन्य कामों के नाम पर 63,168 रुपए खर्च किए। इसके बाद प्रोजेक्ट शुरू होने के नाम पर कई बार पैसा लिया और उसे करीब 3.63 लाख का दो प्राइवेट बैंकों से लोन भी दिला दिया, जिसकी किस्तें भी नहीं जमा की। पीड़ित का आरोप है कि 28 जनवरी को आरोपी ने उसे 68 करोड़ का स्टेटमेंट दिखाते हुए एक युवक से संपर्क कराया, जिसने खुद को कंपनी का वॉयस प्रेसीडेंट बताया। इसके बाद आरोपी ने उनके दस्तावेज हड़प लिए। पीड़ित का आरोप है कि युवक ने तीन महीनों में उसके साथ करीब 6.50 लाख की ठगी की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *