पंजाब सरकार के ‘नशों के खिलाफ जंग’ अभियान के तहत कपूरथला में बड़ी कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को सिविल और पुलिस प्रशासन ने सुल्तानपुर लोधी के BDPO के आदेश पर गांव तोती में एक नशा तस्कर के अवैध निर्माण को डिच मशीन से ध्वस्त कर दिया। SSP गौरव तूरा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि परविंदर सिंह उर्फ पिंडा द्वारा पंचायत की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया है। असामाजिक गतिविधियों में लिप्त आरोपी SSP गौरव तूरा ने बताया कि BDPO सुल्तानपुर लोधी गुरमीत सिंह ने आदेश जारी किए थे। इन आदेशों में कहा गया था कि परविंदर सिंह उर्फ पिंडा असामाजिक गतिविधियों में लिप्त था और उसने गांव तोती में पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर एक घर बना लिया था। वर्तमान में मॉडर्न जेल में बंद BDPO के अनुसार, परविंदर सिंह को अवैध कब्ज़ा खाली करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए थे। हालांकि, उसने इन नोटिसों का पालन नहीं किया, जिसके बाद प्रशासन को पुलिस की सहायता लेनी पड़ी। SSP ने जानकारी दी, कि परविंदर सिंह उर्फ पिंडा के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत 7 मामले दर्ज हैं। वह वर्तमान में कपूरथला की मॉडर्न जेल में बंद है। भविष्य में भी अभियान रहेगा जारी SSP ने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार के सख्त निर्देशों के तहत जिला पुलिस नशे की तस्करी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि नशे की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नशे की तस्करी के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।


