युवक ने बहन को फोन किया, फिर लगा ली फांसी:परिजनों को कमरे के अंदर लटका मिला शव, सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं

युवक ने बहन को फोन किया, फिर लगा ली फांसी:परिजनों को कमरे के अंदर लटका मिला शव, सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं

ललितपुर में एक युवक ने अपनी बड़ी बहन को फोन पर आत्महत्या करने की सूचना देने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक चक्की चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। यह घटना कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर स्थित अंबेडकर तिराहे के पास हुई। 27 वर्षीय निर्भीक पुत्र सुरेश कुमार गुप्ता गुरुवार शाम करीब 6 बजे अपनी चक्की बंद कर घर आया था। रात 9 बजे उसने अपनी बड़ी बहन को मोबाइल पर फोन कर बताया कि वह आत्महत्या कर रहा है और वीडियो कॉल करके देख ले, उसने साड़ी का फंदा लगा लिया है। पुलिस कर रही मामले की जांच फोन काटने के बाद जब बहन ने दोबारा कॉल किया तो निर्भीक ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद बहन ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन जब घर पहुंचे तो निर्भीक के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर उन्होंने निर्भीक को फांसी के फंदे पर लटका पाया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतक निर्भीक अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके चचेरे भाई बृज बिहारी गुप्ता ने बताया कि निर्भीक अपनी मां के साथ रहता था, लेकिन 10 दिन पहले वह अपनी मां को मध्य प्रदेश के मुरैना स्थित बहन के घर छोड़ आया था और घर पर अकेला था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। नेहरू नगर पुलिस चौकी इंचार्ज अंकित कौशिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *