भागलपुर में नाव से नई नवेली दुल्हन की विदाई:बोलीं- पहली बार सफर कर रहे हैं, अच्छा लग रहा है; विक्रमशिला पुल गिरने से बढ़ी परेशानी

भागलपुर में नाव से नई नवेली दुल्हन की विदाई:बोलीं- पहली बार सफर कर रहे हैं, अच्छा लग रहा है; विक्रमशिला पुल गिरने से बढ़ी परेशानी

भागलपुर को सीमांचल से जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूटने के बाद लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। पुल पर आवागमन प्रभावित होने से व्यापारियों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मजबूरी में दूल्हा-दुल्हन को भी गंगा नदी पार करने के लिए नाव और स्टीमर का सहारा लेना पड़ रहा है। मजबूरी में नाव से सफर नवगछिया निवासी उत्तम कुमार की शादी कुछ दिन पहले भागलपुर में हुई थी। शादी के बाद दुल्हन के लेकर अपने घर तले गए। 1 दिन बाद पास दुल्हन मायके आ गई। विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूटने के कारण सड़क मार्ग बाधित हो गया। ऐसे में नवविवाहित जोड़े को नवगछिया लौटने के लिए नाव से सफर करना पड़ा। नई नवेली दुल्हन लाल जोड़े में जब नाव पर सवार हुई तो घाट पर मौजूद लोगों की नजरें उसी पर टिक गई। कई लोग इस पल को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए। कुछ लोगों ने इसे मजबूरी का सफर बताया तो कई लोगों ने कहा कि यह पल दूल्हा-दुल्हन के लिए जिंदगी भर यादगार रहेगा। मायके गाड़ी से गए थे, अब नाव से जा रहे नई नवेली दुल्हन ने मुस्कुराते हुए कहा कि पहली बार नाव से सफर कर रहे हैं, अच्छा लग रहा है। मायके गाड़ी से गए थे, लेकिन लौटने के दौरान नाव से आना पड़ा। डर नहीं लग रहा, बल्कि सफर का आनंद आ रहा है। पहली बार नाव पर सफर वहीं, उत्तम के दोस्त रुस्तम ने बताया कि हमलोग खगड़िया वाले रूट से अपनी बाइक से गए थे। लौटने के दौरान पता चला कि पुल का हिस्सा टूट गया है, जिसके कारण नाव के सहारे वापस आना पड़ रहा है। पहली बार इस तरह नाव से सफर करने का मौका मिला। शुरुआत में थोड़ा अलग महसूस हुआ, लेकिन सफर काफी अच्छा लग रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला… दरअसल, रविवार रात करीब 12:45 बजे विक्रमशिला पुल के एक हिस्सा के गिरने के बाद सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है भागलपुर की ओर से नवगछिया, सीमांचल की ओर जाने वाले अधिकतर लोगों के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है या फिर सड़क मार्ग से मुंगेर-खगड़िया होते हुए नवगछिया जाना पड़ रहा है। नाव से यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने सुबह 5 बजे से शाम 5:30 बजे तक ही नाव संचालन की अनुमति दी है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि यहां ठहरने वाले यात्रियों के लिए खाने, रहने, शौचालय सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। भागलपुर को सीमांचल से जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूटने के बाद लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। पुल पर आवागमन प्रभावित होने से व्यापारियों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मजबूरी में दूल्हा-दुल्हन को भी गंगा नदी पार करने के लिए नाव और स्टीमर का सहारा लेना पड़ रहा है। मजबूरी में नाव से सफर नवगछिया निवासी उत्तम कुमार की शादी कुछ दिन पहले भागलपुर में हुई थी। शादी के बाद दुल्हन के लेकर अपने घर तले गए। 1 दिन बाद पास दुल्हन मायके आ गई। विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूटने के कारण सड़क मार्ग बाधित हो गया। ऐसे में नवविवाहित जोड़े को नवगछिया लौटने के लिए नाव से सफर करना पड़ा। नई नवेली दुल्हन लाल जोड़े में जब नाव पर सवार हुई तो घाट पर मौजूद लोगों की नजरें उसी पर टिक गई। कई लोग इस पल को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए। कुछ लोगों ने इसे मजबूरी का सफर बताया तो कई लोगों ने कहा कि यह पल दूल्हा-दुल्हन के लिए जिंदगी भर यादगार रहेगा। मायके गाड़ी से गए थे, अब नाव से जा रहे नई नवेली दुल्हन ने मुस्कुराते हुए कहा कि पहली बार नाव से सफर कर रहे हैं, अच्छा लग रहा है। मायके गाड़ी से गए थे, लेकिन लौटने के दौरान नाव से आना पड़ा। डर नहीं लग रहा, बल्कि सफर का आनंद आ रहा है। पहली बार नाव पर सफर वहीं, उत्तम के दोस्त रुस्तम ने बताया कि हमलोग खगड़िया वाले रूट से अपनी बाइक से गए थे। लौटने के दौरान पता चला कि पुल का हिस्सा टूट गया है, जिसके कारण नाव के सहारे वापस आना पड़ रहा है। पहली बार इस तरह नाव से सफर करने का मौका मिला। शुरुआत में थोड़ा अलग महसूस हुआ, लेकिन सफर काफी अच्छा लग रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला… दरअसल, रविवार रात करीब 12:45 बजे विक्रमशिला पुल के एक हिस्सा के गिरने के बाद सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है भागलपुर की ओर से नवगछिया, सीमांचल की ओर जाने वाले अधिकतर लोगों के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है या फिर सड़क मार्ग से मुंगेर-खगड़िया होते हुए नवगछिया जाना पड़ रहा है। नाव से यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने सुबह 5 बजे से शाम 5:30 बजे तक ही नाव संचालन की अनुमति दी है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि यहां ठहरने वाले यात्रियों के लिए खाने, रहने, शौचालय सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *