डॉ. सोनदेव बंसल की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान डॉक्टर बंसल के परिजनों (पिता एवं भाई) के साथ बार रूम में हुए अभद्र व्यवहार और मारपीट के मामले डॉक्टर्स संगठन एकजुट हो गया। अलग-अलग संगठनों ने एकजुट होकर इस घटना के विरोध में आज रात से जयपुर शहर में अनिश्चितकाल के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज की सुविधा को बंद करने का एलान किया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) जयपुर ब्रांच के महासचिव डॉ. अनुराग तोमर और प्राईवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन (पीएचएनएचएस) के अध्यक्ष डॉ. विजय कपूर ने बताया- आज कोर्ट में निविक हॉस्पिटल के डॉक्टर सोनदेव बंसल की जमानत याचिका पर सुनवाई थी। इस दौरान कोर्टरूम में वकीलों के एक समूह ने शोर-शराबा, नारेबाजी और हंगामा कर न्यायिक प्रक्रिया बाधित की और सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। इस कारण मामले की सुनवाई 11 मई तक स्थगित कर दी गई। इसके बाद कुछ वकील डॉ. बंसल के पिता और भाई को रोककर बाररूम में ले गए, जहां उनके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने के बाद धमकी दी। इस घटना से जयपुर सहित पूरे राज्य के डॉक्टर्स में गहरा आक्रोश और भय का वातावरण बन गया है। इस पूरी घटना के बाद IMA राजस्थान, जयपुर मेडिकल एसोसिएशन, पीएचएनएचएस सहित अन्य चिकित्सा संगठनों ने सामूहिक रूप से आज रात से जयपुर शहर में निजी चिकित्सा सेवाओं के अनिश्चितकालीन बहिष्कार की घोषणा की है। इस बहिष्कार में ओपीडी, आईपीडी एवं इमरजेंसी सेवाएं भी शामिल रहेंगी। चिकित्सक संगठनों ने ये रखी मांग


