ग्राम विकास अधिकारी 25 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार:ठेकेदार से बिलों के भुगतान और सिक्योरिटी राशि रिफंड कराने की एवज मांगी थी

ग्राम विकास अधिकारी 25 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार:ठेकेदार से बिलों के भुगतान और सिक्योरिटी राशि रिफंड कराने की एवज मांगी थी

बूंदी जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक ग्राम विकास अधिकारी (VDO) को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को एसीबी की स्पेशल यूनिट कोटा ने की। गिरफ्तार VDO का नाम सतवीर सिंह कुमावत है, जो पंचायत समिति केशवरायपाटन की सखावदा पंचायत में कार्यरत है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी VDO ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई कार्य करने वाले एक ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी। यह रिश्वत बिल पास करने, सिक्योरिटी राशि वापस दिलाने और भविष्य के कार्यों में ठेकेदार को परेशान न करने के एवज में मांगी गई थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में 5 मई को परिवादी ने एसीबी स्पेशल यूनिट कोटा में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी पंचायत समिति केशवरायपाटन के अधीन ग्राम पंचायत सखावदा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कचरा संग्रहण, नाली सफाई और सामुदायिक परिसरों की सफाई का कार्य करता है। परिवादी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने दो महीने के सफाई कार्यों के बिल VDO को सौंपे थे, लेकिन भुगतान जारी नहीं किया जा रहा था। सतवीर सिंह कुमावत से करीब 1 लाख 50 हजार 377 रुपए के बिलों का भुगतान, सिक्योरिटी राशि की वापसी और अन्य टेंडर कार्यों में बाधा नहीं डालने के बदले 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *