सुपौल में ‘ऐप लॉगिन के बावजूद गणना शुरू नहीं की’:डीएम बोले- जनगणना कार्य में तेजी लाएं, मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो

सुपौल में ‘ऐप लॉगिन के बावजूद गणना शुरू नहीं की’:डीएम बोले- जनगणना कार्य में तेजी लाएं, मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो

सुपौल के छातापुर प्रखंड कार्यालय का गुरुवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। समीक्षा में यह सामने आया कि अब तक 204 प्रगणकों द्वारा ऐप लॉगिन किए जाने के बावजूद ऑनलाइन गणना कार्य शुरू नहीं किया गया है। इस स्थिति को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्य में तेजी लाने को कहा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रखंड की 23 पंचायतों में प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पर्यवेक्षक नियमित रूप से प्रगणकों के संपर्क में रहें, प्रतिदिन कार्य की निगरानी करें और किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। इस क्रम में सर्वाधिक लंबित प्रविष्टि वाले मधुबनी पंचायत की विशेष समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित पंचायत के पर्यवेक्षक को प्रतिदिन शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच बुलाकर कार्य प्रगति की समीक्षा की जाए और लंबित प्रविष्टियों को शीघ्र पूरा कराया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित पर्यवेक्षक और बीएओ से सीधे बातचीत कर जनगणना कार्य में तेजी लाने तथा सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रखंड स्तरीय कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सुपौल के छातापुर प्रखंड कार्यालय का गुरुवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। समीक्षा में यह सामने आया कि अब तक 204 प्रगणकों द्वारा ऐप लॉगिन किए जाने के बावजूद ऑनलाइन गणना कार्य शुरू नहीं किया गया है। इस स्थिति को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्य में तेजी लाने को कहा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रखंड की 23 पंचायतों में प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पर्यवेक्षक नियमित रूप से प्रगणकों के संपर्क में रहें, प्रतिदिन कार्य की निगरानी करें और किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। इस क्रम में सर्वाधिक लंबित प्रविष्टि वाले मधुबनी पंचायत की विशेष समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित पंचायत के पर्यवेक्षक को प्रतिदिन शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच बुलाकर कार्य प्रगति की समीक्षा की जाए और लंबित प्रविष्टियों को शीघ्र पूरा कराया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित पर्यवेक्षक और बीएओ से सीधे बातचीत कर जनगणना कार्य में तेजी लाने तथा सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रखंड स्तरीय कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *