‘मैंने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया, मेरे PA की हत्या का यही कारण’, सुवेंदु अधिकरी का बड़ा आरोप

‘मैंने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया, मेरे PA की हत्या का यही कारण’, सुवेंदु अधिकरी का बड़ा आरोप

Suvendu Adhikari PA Murder: भवानीपुर से नवनिर्वाचित विधायक सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की 5 मई 2026 की रात हत्या कर दी गई। सुवेंदु अधिकारी ने इसे पोस्ट-पोल वायलेंस और सुनियोजित हत्या बताया। 

BJP Leader PA Murder Case: भाजपा नेता और भवानीपुर से नवनिर्वाचित विधायक सुवेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई है। इसको लेकर बंगाल में सियासत तेज है। 5 मई 2026 की रात को यह घटना हुई।

यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि पोस्ट-पोल वायलेंस का ताजा उदाहरण है। इस मामले में सुवेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप लगाया है। सुवेंदु ने इसे खुलकर प्री-प्लान्ड मर्डर बताया है।

अधिकारी ने कहा- चंद्रनाथ रथ की हत्या का एकमात्र कारण यह था कि वह मेरे एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट थे और मैंने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया था। मैं अपनी सारी जिम्मेदारियां पूरी करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि हमलावरों ने 2-3 दिन पहले रेकी की थी।

बंगाल में सियासी हिंसा का सिलसिला

बीजेपी की असेंबली चुनाव में बड़ी जीत के महज दो दिन बाद यह हत्या हुई है। सुवेंदु ने इसे 15 साल के ‘महा जंगल राज’ का नतीजा बताया। विपक्षी दलों ने भी घटना की निंदा की है, लेकिन आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है।

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। कई भाजपा कार्यकर्ता अब सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया है।

सुवेंदु की अपील

इस बीच, सुवेंदु अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे कानून अपने हाथ में न लें। उन्होंने कहा- मैं अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा।

बता दें कि 41 साल के चंद्रनाथ भारतीय वायुसेना के पूर्व जवान थे। राजनीति में वे सुवेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद सहयोगी बन चुके थे। पीछे की सीट से काम करने वाले इस शख्स को कई लोग ‘फिक्सर’ के नाम से भी जानते थे।

कैसे हुई हत्या?

चंद्रनाथ रथ अपनी स्कॉर्पियो कार में सवार होकर जा रहे थे, जब बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें रोका और करीब से फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, चार गोलियां चलीं, जिनमें से तीन चंद्रनाथ को लगीं। ड्राइवर भी घायल हुआ।

हमलावरों ने इतनी सफाई से काम किया कि पूरा मामला पहले से प्लान किया हुआ लगता है। सीसीटीवी फुटेज में कार के पास से गुजरते हुए हमलावरों की गतिविधियां साफ दिख रही हैं।

हत्या के बाद सदमे में परिवार

इस हत्या के बाद परिवार अब सदमे में है। उनकी मां ने रोते हुए कहा कि बेटे को राजनीतिक वजह से निशाना बनाया गया। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्पेशल SIT बनाई गई है। एक वाहन जब्त किया गया है। नंबर प्लेट फर्जी होने के भी संकेत मिले हैं। डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता ने कहा कि जांच चल रही है और हर पहलू पर गौर किया जा रहा है।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *