Thalapathy Vijay fan cried Viral Video: थलपति विजय की पार्टी TVK की तमिलनाडु चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद से उनके फैंस का जोश और जुनून हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। अब उनके चेन्नई स्थित घर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक इमोशनल फैन फूल चढ़ाते हुए फूट-फूटकर रोता दिख रहा है।
पसंदीदा स्टार्स को भगवान की तरह पूजने की परंपरा
दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन विजय के घर के बाहर कोनों पर फूल चढ़ा रहा है, हाथ जोड़ रहा है, पैर छू रहा है और घर के बाहर ढेर सारे फूल बिखेर रहा है। फिर वो झुककर बैठ जाता है और रोते हुए प्रार्थना करने लगता है। साउथ में अपने पसंदीदा स्टार्स को भगवान की तरह पूजने की परंपरा रही है लेकिन ये सीन देखकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। मीडिया से बातचीत के दौरान उस शख्स ने कहा कि विजय जरूर सीएम बनेंगे, चाहे रास्ते में कितनी भी रुकावटें आएं। उसने चिंता जाहिर की कि विजय के घर के बाहर कोई पुलिस तैनात नहीं है और ये देखकर उसे दुख होता है।
वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई
इतना ही नहीं, वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा कि जल्द ही पूरे तमिलनाडु में विजय की मूर्तियां होंगी। किसी ने मजाक में कहा, “काश ये अपने मां-बाप को इतनी इज्जत देता।” बता दें, 2024 में बनाई गई TVK पार्टी ने 108 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया। विजय बुधवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ में पूजा हेगड़े, ममिता बिज्जू और बॉबी देओल भी हैं।
इस राजनीतिक माहौल में थलपति विजय के फैंस भी काफी खुश हैं। उनकी उम्मीद है कि जल्द ही उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ थियेटर में रिलीज होगी। तो वहीं, एक्ट्रेस त्रिशा, जिनके बारे में अफवाहें हैं कि वे विजय को डेट कर रही हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। साथ ही, थलापति विजय की ये जीत उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं और ये वायरल वीडियो उस अटूट प्रेम की एक जीती-जागती मिसाल है।


