Best Mother’s Day Gift Ideas 2026: मदर्स डे (Mother’s Day) पर मम्मी को स्पेशल फील कराने के लिए क्या गिफ्ट दें, अगर आप भी इस सोच में पड़े हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। मातृ दिवस 2026 के लिए हमने कुछ बेहतरीन गिफ्ट्स खोज लिए हैं, जो आपके गिफ्ट खोजने के काम को आसान बनाने के साथ ही मम्मी को फिट रखने और उनके रोजाना के कामों को आसान बनाने में मदद करेंगे। इस साल मदर्स डे रविवार, 10 मई 2026 को मनाया जाएगा। आइए देखते हैं मदर्स डे के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज।
हेल्दी कुकिंग के लिए एयर फ्रायर (Smart Kitchen Upgrades for Healthy Cooking)
अगर आपकी मम्मी को कुकिंग का शौक है, तो यह उनके किचन को मॉडर्न बनाने का सही मौका है। इस मदर्स डे पर आप उन्हें एयर फ्रायर (Air Fryer) गिफ्ट कर सकते हैं। यह न केवल उनके काम को आसान बनाएगा, बल्कि सेहत के लिए भी एक अच्छा विकल्प है। एयर फ्रायर कम या बिना तेल के इस्तेमाल से खाने को कुरकुरा और स्वादिष्ट बनाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह डीप फ्राइंग का एक हेल्दी विकल्प है जो 80-90% तक कम तेल में खाना पकाकर वजन कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
मानसिक शांति के लिए रिंग (Elegant Fidget Rings for Stress Relief)
मम्मी को अक्सर गिफ्ट में ज्वैलरी काफी पसंद आती है। ऐसे में आप उन्हें कुछ हटकर फिडगेट रिंग्स (Fidget Rings) गिफ्ट कर सकते हैं। इन्हें एंग्जायटी या स्पिनर रिंग्स भी कहा जाता है। ये रिंग्स दिखने में जितनी सुंदर दिखती हैं, उतनी ही तनाव और बेचैनी को कम करने में भी असरदार होती हैं। इन्हें विशेष रूप से बेचैनी को शांत करने और स्ट्रेस लेवल को कम करने के लिए पहना जाता है।
हेल्थ मॉनिटरिंग और केयर गैजेट्स (Essential Health and Wellness Monitors)
घर की जिम्मेदारियों के बीच अक्सर मम्मी अपनी सेहत का ख्याल नहीं रखती। ऐसे में आप उन्हें कुछ ऐसा दें जो उनकी हेल्थ का ख्याल रखे। इसके लिए आप ब्लड प्रेशर (BP) मॉनिटर या ग्लूकोमीटर गिफ्ट कर सकते हैं, ताकि वे घर बैठे अपनी सेहत चेक कर सकें। इसके अलावा, जोड़ों के दर्द के लिए इलेक्ट्रिक हीटिंग पैड, पैरों की थकान मिटाने के लिए फुट मसाजर, या डेली वॉक ट्रैक करने के लिए एक स्मार्ट वॉच भी गिफ्ट कर सकते हैं।
आराम के लिए (Orthopedic Footwear for Comfort)
दिन भर की भाग-दौड़ में मम्मी को सुकून देने के लिए आप उन्हें आरामदायक ऑर्थोपेडिक स्लीपर्स भी दे सकते हैं। ये चप्पलें पैरों के दर्द, सूजन और थकान को कम करने में सहायक होती हैं।
फिटनेस और सेल्फ-केयर सब्सक्रिप्शन (Fitness and Yoga Memberships for Self-Care)
आज के दौर में फिट रहने के लिए योग या एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। ऐसे में आप अपनी मम्मी को किसी योगा क्लास या जिम का सब्सक्रिप्शन भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह तोहफा उन्हें न सिर्फ शारीरिक रूप से फिट रखेगा, बल्कि उन्हें घर से बाहर निकलकर अपने लिए थोड़ा वक्त (Self-care) निकालने के लिए प्रेरित भी करेगा।


