SRH vs PBKS: कूपर कोनोली ने IPL में रचा इतिहास, एक झटके में तोड़ डाले डेविड वॉर्नर समेत 4 दिग्‍गजों के रिकॉर्ड

SRH vs PBKS: कूपर कोनोली ने IPL में रचा इतिहास, एक झटके में तोड़ डाले डेविड वॉर्नर समेत 4 दिग्‍गजों के रिकॉर्ड

Cooper Connolly IPL Record: पंजाब किंग्‍स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में लगातार के बाद पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्‍थान से लुढ़ककर दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 235 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में पंजाब की टीम 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी और 33 रनों के अंतर से हार गई। पीबीकेएस के लिए कूपर कोनोली ने महज 59 गेंदों पर 7 चौकों और 8 छक्‍कों की मदद से नाबाद 107 रन की पारी खेली, लेकिन वह भी काम न आई। हालांकि, कूपर ने क्विंटन डी कॉक और डेविड वॉर्नर समेत चार दिग्‍गजों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम जरूर दर्ज की है।

पहला विकेट महज 4 रन पर गिरने के बाद कूपर ने संभाला मोर्चा

पंजाब का पहला विकेट महज 4 रन पर गिरने के बाद कूपर कोनोली ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर (5) के साथ तीसरे विकेट के लिए 19 रन जोड़े, जबकि मार्कस स्टोइनिस (28) के साथ 20 गेंदों में 40 रन की साझेदारी की। फिर कोनोली ने सूर्यांश शेडगे के साथ पांचवें विकेट के लिए 30 गेंदों में 47 रन जोड़कर टीम को परेशानी से निकालने की कोशिश की। कूपर ने 19.4 ओवर में अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

IPL में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के विदेशी बल्लेबाज

22 साल 257 दिन – कूपर कोनोली (पंजाब किंग्‍स) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2026*

23 साल 122 दिन – क्विंटन डी कॉक (दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2016

23 साल 153 दिन – डेविड वॉर्नर (दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स) बनाम केकेआर, दिल्ली, 2010

23 साल 330 दिन – डेविड मिलर (किंग्‍स इलेवन पंजाब) बनाम आरसीबी, मोहाली, 2013

23 साल 352 दिन – कैमरन ग्रीन (मुंबई इंडियंस) बनाम एसआरएच, वानखेड़े, 2023

IPL में 22 साल की उम्र में पंजाब किंग्‍स के लिए शतक

103 – प्रभसिमरन बनाम DC, दिल्ली, 2023

107* – कूपर कोनोली बनाम SRH, हैदराबाद, 2026*

IPL में 22 साल की उम्र में पंजाब किंग्‍स के लिए एक पारी में सबसे ज्‍यादा छक्‍के

कूपर कोनोली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में कुल आठ छक्के लगाए हैं। इसके साथ ही वह पंजाब किंग्‍स की ओर से आईपीएल की एक पारी में 22 साल की उम्र में सबसे ज्‍यादा छक्के लगाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। इस पहले इसी सीजन की शुरुआत में मुल्लांपुर में उन्‍होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने ही सात छक्कों के रिकॉर्ड को बेहतर बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *