पूर्णिया में तेज रफ्तार पिकअप ने किशोर को कुचला, मौत:रोड क्रॉस करते वक्त हादसा, नाना के साथ बाजार से घर लौट रहा था

पूर्णिया में तेज रफ्तार पिकअप ने किशोर को कुचला, मौत:रोड क्रॉस करते वक्त हादसा, नाना के साथ बाजार से घर लौट रहा था

पूर्णिया में पिकअप ने किशोर को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किशोर अपने नाना के साथ सड़क पार कर रहा था। तभी घटना हो गई। घटना पूर्णिया-सहरसा NH 107 पर खुटहरी पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक की पहचान बनमनखी के खुटहरी मुसहरी टोला के रहने वाले सनोज कुमार (15) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि सनोज अपने नाना के साथ किसी जरूरी काम से घर से बाजार के लिए निकला था। वो बाजार से वापस घर लौट रहा था, तभी सड़क पार करने के दौरान अचानक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद आसपास के लोग तुरंत दौड़े, लेकिन तब तक चालक पिकअप लेकर भाग निकला। पिकअप ड्राइवर की तलाश की जा रही
घटना की सूचना पाकर परिजन जब तक पहुंचे, किशोर की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है। सूचना मिलते ही बनमनखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। फरार पिकअप चालक की पहचान में पुलिस जुटी है। परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज किया जाएगा। पूर्णिया में पिकअप ने किशोर को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किशोर अपने नाना के साथ सड़क पार कर रहा था। तभी घटना हो गई। घटना पूर्णिया-सहरसा NH 107 पर खुटहरी पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक की पहचान बनमनखी के खुटहरी मुसहरी टोला के रहने वाले सनोज कुमार (15) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि सनोज अपने नाना के साथ किसी जरूरी काम से घर से बाजार के लिए निकला था। वो बाजार से वापस घर लौट रहा था, तभी सड़क पार करने के दौरान अचानक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद आसपास के लोग तुरंत दौड़े, लेकिन तब तक चालक पिकअप लेकर भाग निकला। पिकअप ड्राइवर की तलाश की जा रही
घटना की सूचना पाकर परिजन जब तक पहुंचे, किशोर की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है। सूचना मिलते ही बनमनखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। फरार पिकअप चालक की पहचान में पुलिस जुटी है। परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *