प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना दौरे को लेकर राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक चिकित्सा तैयारियां की हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। राजधानी के प्रमुख सरकारी अस्पताल PMCH, IGIMS और AIIMS पटना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। PMCH में ICU और ट्रायज यूनिट रिजर्व गांधी मैदान के सबसे नजदीक होने के कारण PMCH में विशेष तैयारी की गई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह के अनुसार, 10 बेड का ICU पूरी तरह आरक्षित रखा गया है। इसके अलावा 17 बेड की ट्रायज यूनिट भी तैयार है। अस्पताल की ट्रॉमा और इमरजेंसी टीम 24 घंटे अलर्ट पर रहेगी। गंभीर मरीजों के फौरन इलाज के लिए डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। IGIMS में इमरजेंसी OT और वेंटिलेटर तैयार IGIMS प्रशासन ने भी किसी भी मेडिकल इमरजेंसी से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। उपनिदेशक सह प्रवक्ता डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा ने बताया कि ICU, इमरजेंसी OT और वेंटिलेटर यूनिट को रिजर्व रखा गया है। सीनियर डॉक्टरों की रोस्टर ड्यूटी तय कर दी गई है और सभी इमरजेंसी चिकित्सक 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे। AIIMS में मल्टी-स्पेशियलिटी टीम तैनात AIIMS पटना में कार्डियक, न्यूरो और ट्रॉमा विशेषज्ञों की मल्टी-स्पेशियलिटी टीम हर समय उपलब्ध रहेगी। गंभीर मरीजों को तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू करने के लिए सभी जरूरी संसाधनों को सक्रिय रखा गया है। दिल्ली से आई टीम ने किया निरीक्षण प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बुधवार को दिल्ली से आई विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने गांधी मैदान और तीनों अस्पतालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम ने निर्देश दिया कि सभी विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी टीम के साथ हर समय उपलब्ध रहें। इस दौरान एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, ब्लड बैंक, कार्डियक कैथ लैब, MRI, डायलिसिस यूनिट, पोर्टेबल वेंटिलेटर, नेबुलाइजर और दवाओं के स्टॉक की जांच की गई। कंट्रोल रूम, स्पेशल मेडिकल रिस्पांस टीम तैयार सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र मंडल ने बताया कि, PMCH, IGIMS और AIIMS में कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए गए हैं। मेडिकल इमरजेंसी के लिए स्पेशल रिस्पांस टीम बनाई गई है और 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी। गांधी मैदान के पास 5 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। इसके अलावा गांधी मैदान, डाकबंगला चौराहा और इनकम टैक्स चौराहा सहित प्रमुख स्थानों पर भी मेडिकल टीम और एंबुलेंस मौजूद रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए अस्पतालों से लेकर कार्यक्रम स्थल तक मजबूत मेडिकल नेटवर्क तैयार किया गया है। ताकि आपात स्थिति में तुरंत इलाज मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना दौरे को लेकर राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक चिकित्सा तैयारियां की हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। राजधानी के प्रमुख सरकारी अस्पताल PMCH, IGIMS और AIIMS पटना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। PMCH में ICU और ट्रायज यूनिट रिजर्व गांधी मैदान के सबसे नजदीक होने के कारण PMCH में विशेष तैयारी की गई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह के अनुसार, 10 बेड का ICU पूरी तरह आरक्षित रखा गया है। इसके अलावा 17 बेड की ट्रायज यूनिट भी तैयार है। अस्पताल की ट्रॉमा और इमरजेंसी टीम 24 घंटे अलर्ट पर रहेगी। गंभीर मरीजों के फौरन इलाज के लिए डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। IGIMS में इमरजेंसी OT और वेंटिलेटर तैयार IGIMS प्रशासन ने भी किसी भी मेडिकल इमरजेंसी से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। उपनिदेशक सह प्रवक्ता डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा ने बताया कि ICU, इमरजेंसी OT और वेंटिलेटर यूनिट को रिजर्व रखा गया है। सीनियर डॉक्टरों की रोस्टर ड्यूटी तय कर दी गई है और सभी इमरजेंसी चिकित्सक 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे। AIIMS में मल्टी-स्पेशियलिटी टीम तैनात AIIMS पटना में कार्डियक, न्यूरो और ट्रॉमा विशेषज्ञों की मल्टी-स्पेशियलिटी टीम हर समय उपलब्ध रहेगी। गंभीर मरीजों को तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू करने के लिए सभी जरूरी संसाधनों को सक्रिय रखा गया है। दिल्ली से आई टीम ने किया निरीक्षण प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बुधवार को दिल्ली से आई विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने गांधी मैदान और तीनों अस्पतालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम ने निर्देश दिया कि सभी विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी टीम के साथ हर समय उपलब्ध रहें। इस दौरान एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, ब्लड बैंक, कार्डियक कैथ लैब, MRI, डायलिसिस यूनिट, पोर्टेबल वेंटिलेटर, नेबुलाइजर और दवाओं के स्टॉक की जांच की गई। कंट्रोल रूम, स्पेशल मेडिकल रिस्पांस टीम तैयार सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र मंडल ने बताया कि, PMCH, IGIMS और AIIMS में कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए गए हैं। मेडिकल इमरजेंसी के लिए स्पेशल रिस्पांस टीम बनाई गई है और 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी। गांधी मैदान के पास 5 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। इसके अलावा गांधी मैदान, डाकबंगला चौराहा और इनकम टैक्स चौराहा सहित प्रमुख स्थानों पर भी मेडिकल टीम और एंबुलेंस मौजूद रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए अस्पतालों से लेकर कार्यक्रम स्थल तक मजबूत मेडिकल नेटवर्क तैयार किया गया है। ताकि आपात स्थिति में तुरंत इलाज मिल सके।


