राजगीर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में एडमिशन की डेट बढ़ी:15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, खिलाड़ियों के लिए बीपीईएस में 50 सीट

बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन डेट को आगे बढ़ा दिया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 15 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। यह निर्णय उन छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरा है जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे। इस सत्र में मुख्य रूप से तीन पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें शारीरिक शिक्षा एवं खेल में स्नातक (बीपीईएस) का चार वर्षीय पाठ्यक्रम शामिल है। जो नई शिक्षा नीति 2020 के मानकों के अनुरूप संचालित होगा। इसके लिए कुल 50 सीटें आवंटित की गई हैं। वहीं, खेल प्रशिक्षण में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीएससी) पाठ्यक्रम भी उपलब्ध है, जिसमें एथलेटिक्स, क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों के लिए कुल 100 सीटें निर्धारित की गई हैं। 15 मई तक कर सकते हैं आवेदन इस पाठ्यक्रम की विशेषता यह है कि इसे एनएसएनआईएस पटियाला और एलएनआईपीई ग्वालियर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के समकक्ष मान्यता प्राप्त है। इसके अतिरिक्त खेल प्रबंधन के क्षेत्र में भविष्य तलाश रहे अभ्यर्थियों के लिए पीजीडीएसएम की 20 सीटों पर भी आवेदन मांगे गए हैं। नामांकन प्रक्रिया के तहत 8 अप्रैल से ही आवेदन लिए जा रहे थे, जिसे अब बढ़ाकर 15 मई कर दिया गया है। पात्रता मानदंड, शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bsur.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल के ‘एडमिशन’ सेक्शन में जाकर ‘ऑनलाइन अप्लाई’ लिंक का उपयोग करना होगा। राहत की बात यह भी है कि जो अभ्यर्थी अपनी अर्हता परीक्षा (Qualifying Exam) में शामिल हो रहे हैं, वे भी इस शर्त पर आवेदन दे सकते हैं कि उन्हें नियत समय तक अपना उत्तीर्णता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए विश्वविद्यालय ने हेल्पलाइन नंबर 9691639627, 9102380222 और 8210015003 जारी किए हैं, जिस पर सुबह 10:30 से शाम 5:00 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है। बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन डेट को आगे बढ़ा दिया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 15 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। यह निर्णय उन छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरा है जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे। इस सत्र में मुख्य रूप से तीन पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें शारीरिक शिक्षा एवं खेल में स्नातक (बीपीईएस) का चार वर्षीय पाठ्यक्रम शामिल है। जो नई शिक्षा नीति 2020 के मानकों के अनुरूप संचालित होगा। इसके लिए कुल 50 सीटें आवंटित की गई हैं। वहीं, खेल प्रशिक्षण में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीएससी) पाठ्यक्रम भी उपलब्ध है, जिसमें एथलेटिक्स, क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों के लिए कुल 100 सीटें निर्धारित की गई हैं। 15 मई तक कर सकते हैं आवेदन इस पाठ्यक्रम की विशेषता यह है कि इसे एनएसएनआईएस पटियाला और एलएनआईपीई ग्वालियर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के समकक्ष मान्यता प्राप्त है। इसके अतिरिक्त खेल प्रबंधन के क्षेत्र में भविष्य तलाश रहे अभ्यर्थियों के लिए पीजीडीएसएम की 20 सीटों पर भी आवेदन मांगे गए हैं। नामांकन प्रक्रिया के तहत 8 अप्रैल से ही आवेदन लिए जा रहे थे, जिसे अब बढ़ाकर 15 मई कर दिया गया है। पात्रता मानदंड, शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bsur.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल के ‘एडमिशन’ सेक्शन में जाकर ‘ऑनलाइन अप्लाई’ लिंक का उपयोग करना होगा। राहत की बात यह भी है कि जो अभ्यर्थी अपनी अर्हता परीक्षा (Qualifying Exam) में शामिल हो रहे हैं, वे भी इस शर्त पर आवेदन दे सकते हैं कि उन्हें नियत समय तक अपना उत्तीर्णता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए विश्वविद्यालय ने हेल्पलाइन नंबर 9691639627, 9102380222 और 8210015003 जारी किए हैं, जिस पर सुबह 10:30 से शाम 5:00 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *