मेडिकोज पर फायरिंग मामले में आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर:झज्जर में दिनदहाड़े हुई थी वारदात, लेनदेन व पुरानी रंजिश, हर एंगल खंगाल रही पुलिस

मेडिकोज पर फायरिंग मामले में आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर:झज्जर में दिनदहाड़े हुई थी वारदात, लेनदेन व पुरानी रंजिश, हर एंगल खंगाल रही पुलिस

झज्जर में लालचंद कॉलोनी स्थित शक्ति मेडिकोज पर हुई फायरिंग के मामले में दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मंगलवार शाम को दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। दो नकाबपोश बदमाश पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे। बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक हरीश और अनिल को निशाना बनाते हुए दो राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए थे। गनीमत रही कि इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कॉलोनी के बीच दिनदहाड़े गोली चलने से लोग सहमे हुए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन विशेष टीमें गठित की हैं। टीमें अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान हो सके और उनके भागने के रूट का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद तेज रफ्तार में फरार हुए थे। पुलिस अब पैसे के लेनदेन, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस कमीश्नर डा राजश्री का कहना हैं कि पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की थी। जिसके बाद पुलिन ने पुलिस की गश्त एरिया में बढा दी हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *