एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पक्षियों के लिए परिंडे लगाए

बाड़मेर | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के परिंडा अभियान के तहत शिव नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने परिंडे लगाए। नगर सहमंत्री जगमाल सिंह कोटड़ा ने बताया कि गर्मियों में पक्षियों के लिए एबीवीपी परिंडा अभियान चला रही है। इसी के तहत आदर्श विद्यालय व आसपास के क्षेत्र में परिंडे लगाए गए। पूर्व छात्र संघ सचिव मनोहर सिंह राजपुरोहित ने कहा कि इन दिनों में सभी को पक्षियों के लिए परिंडे लगाने चाहिए। यह बड़ा पुण्य का काम है। इकाई अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में परिंडे लगाए। पेड़ों के नीचे भी परिंडे लगाए। उन्होंने विद्यार्थियों से घरों की छतों पर छाया में परिंडे लगाने की अपील की। इस दौरान धनसिंह, दुर्गसिंह, रेवंतसिंह कोटड़ा, विक्रम कुमावत, हितेंद्र सिंह कोटड़ा मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *