खाली ट्रेन से 1.81 लाख की विदेशी शराब जब्त:सहरसा में ऑपरेशन सतर्क में मिली कामयाबी, 8 कपड़े के झोले लावारिस मिले थे

खाली ट्रेन से 1.81 लाख की विदेशी शराब जब्त:सहरसा में ऑपरेशन सतर्क में मिली कामयाबी, 8 कपड़े के झोले लावारिस मिले थे

सहरसा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को सहरसा जंक्शन के प्लेटफार्म लाइन संख्या-03 पर खड़ी एक खाली ट्रेन (एम्प्टी रेक) से 1 लाख 81 हजार 500 रुपये मूल्य की विदेशी शराब जब्त की गई। बरामद सभी शराब हरियाणा निर्मित बताई जा रही है। उत्पाद निरीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि ललित ग्राम से सहरसा वाशिंग पिट में सफाई के लिए आने वाली गाड़ी संख्या 15566 के खाली रेक के जरिए शराब की खेप लाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट सहरसा के निरीक्षक धनंजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जानकारी के बाद टीम पहुंचे और खाली रेक की जांच की टीम में उप निरीक्षक सुजीत कुमार मिश्र, प्रधान आरक्षी वीरेंद्र कुमार और अन्य जवान शामिल थे। उन्होंने स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात आरक्षी से मिली जानकारी के बाद टीम पहुंचे और खाली रेक की जांच की। इस दौरान उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार और उनकी टीम भी मौके पर पहुंची। दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान कोच संख्या B-4 में 8 कपड़े के झोले लावारिस पड़े मिले, जो संदिग्ध लग रहे थे। विभिन्न ब्रांड की कुल 165 बोतल विदेशी शराब बरामद गवाहों की मौजूदगी में जब इन झोलों की तलाशी ली गई, तो उनमें विभिन्न ब्रांड की कुल 165 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। इसमें 750 एमएल की 105 बोतल रॉयल स्टैग (कुल कीमत 1,15,500 रुपये) और 60 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड (कुल कीमत 66,000 रुपये) शामिल थीं। कुल 123.75 लीटर शराब जब्त की गई। कार्रवाई के बाद जब्त शराब को उत्पाद थाना ले जाया गया है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि खाली ट्रेन में शराब किसने और कैसे रखी थी। सहरसा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को सहरसा जंक्शन के प्लेटफार्म लाइन संख्या-03 पर खड़ी एक खाली ट्रेन (एम्प्टी रेक) से 1 लाख 81 हजार 500 रुपये मूल्य की विदेशी शराब जब्त की गई। बरामद सभी शराब हरियाणा निर्मित बताई जा रही है। उत्पाद निरीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि ललित ग्राम से सहरसा वाशिंग पिट में सफाई के लिए आने वाली गाड़ी संख्या 15566 के खाली रेक के जरिए शराब की खेप लाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट सहरसा के निरीक्षक धनंजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जानकारी के बाद टीम पहुंचे और खाली रेक की जांच की टीम में उप निरीक्षक सुजीत कुमार मिश्र, प्रधान आरक्षी वीरेंद्र कुमार और अन्य जवान शामिल थे। उन्होंने स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात आरक्षी से मिली जानकारी के बाद टीम पहुंचे और खाली रेक की जांच की। इस दौरान उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार और उनकी टीम भी मौके पर पहुंची। दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान कोच संख्या B-4 में 8 कपड़े के झोले लावारिस पड़े मिले, जो संदिग्ध लग रहे थे। विभिन्न ब्रांड की कुल 165 बोतल विदेशी शराब बरामद गवाहों की मौजूदगी में जब इन झोलों की तलाशी ली गई, तो उनमें विभिन्न ब्रांड की कुल 165 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। इसमें 750 एमएल की 105 बोतल रॉयल स्टैग (कुल कीमत 1,15,500 रुपये) और 60 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड (कुल कीमत 66,000 रुपये) शामिल थीं। कुल 123.75 लीटर शराब जब्त की गई। कार्रवाई के बाद जब्त शराब को उत्पाद थाना ले जाया गया है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि खाली ट्रेन में शराब किसने और कैसे रखी थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *