पटना में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:उधार के रुपए मांगने गई थी पड़ोसी के घर, कहा- महिला सीढ़ी से गिर गई है; FSL जांच करने पहुंची

पटना में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:उधार के रुपए मांगने गई थी पड़ोसी के घर, कहा- महिला सीढ़ी से गिर गई है; FSL जांच करने पहुंची

पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के केपी सरकार रोड में बुजुर्ग की हत्या का आरोप लगा है। मृतका की पहचान सुधा देवी (72) के तौर पर हुई है। बेटी सरिता सिंह ने बताया कि मंगलवार को मेरी मां पड़ोस के रहने वाले विभा देवी और श्रवण को लगभग ₹12000 उधार के तौर पर दी थी। जब भी मेरी मां अकेले रुपए मांगने के लिए जाती थी तो वह बदसलूकी करता था। मैं साथ जाती थी तो डांट देता था। इस बार उसने 4 तारीख को रुपए वापस करने की डेट दी थी, लेकिन रुपए नहीं दिया। मेरी मां कल दोपहर लगभग 2:30 बजे मेरे घर से 100 मीटर दूर रुपए लेने उनके घर पुरंदरपुर देवी स्थान गई थी। वहां जाने के 2 ढाई घंटे के बाद मेरे घर पर आकर विभा देवी ने मेरे बेटे को बताया कि मां सीढ़ी से गिर गई है। तब तक वह ढाई घंटे इधर-उधर मेरी मां को घूमाती रही। घटना के बाद सबसे पहले एक निजी नर्सिंग होम में लेकर गए वहां से गर्दनीबाग लेकर गए। जब वहां से डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया तब जानकारी दी। मुझे आशंका है कि उन लोगों ने वहां पर मारपीट की, जिसमें मेरी मां की मौत हो गई है। PMCH में बेटी ने दिया पुलिस के सामने स्टेटमेंट बेटी ने पीएमसीएच में TOP पदाधिकारी के सामने अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराया। इसके बाद घटना की जानकारी लेने मच जक्कनपुर थाने के एडिशनल एसएचओ मनीष कुमार पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की और घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम बुलाई गई परिजनों के स्टेटमेंट के बाद आज पुरंदरपुर स्थित श्रवण और विभा देवी के घर पर फॉरेंसिक की टीम जांच के लिए पहुंची थी। वहां से सैंपल लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के केपी सरकार रोड में बुजुर्ग की हत्या का आरोप लगा है। मृतका की पहचान सुधा देवी (72) के तौर पर हुई है। बेटी सरिता सिंह ने बताया कि मंगलवार को मेरी मां पड़ोस के रहने वाले विभा देवी और श्रवण को लगभग ₹12000 उधार के तौर पर दी थी। जब भी मेरी मां अकेले रुपए मांगने के लिए जाती थी तो वह बदसलूकी करता था। मैं साथ जाती थी तो डांट देता था। इस बार उसने 4 तारीख को रुपए वापस करने की डेट दी थी, लेकिन रुपए नहीं दिया। मेरी मां कल दोपहर लगभग 2:30 बजे मेरे घर से 100 मीटर दूर रुपए लेने उनके घर पुरंदरपुर देवी स्थान गई थी। वहां जाने के 2 ढाई घंटे के बाद मेरे घर पर आकर विभा देवी ने मेरे बेटे को बताया कि मां सीढ़ी से गिर गई है। तब तक वह ढाई घंटे इधर-उधर मेरी मां को घूमाती रही। घटना के बाद सबसे पहले एक निजी नर्सिंग होम में लेकर गए वहां से गर्दनीबाग लेकर गए। जब वहां से डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया तब जानकारी दी। मुझे आशंका है कि उन लोगों ने वहां पर मारपीट की, जिसमें मेरी मां की मौत हो गई है। PMCH में बेटी ने दिया पुलिस के सामने स्टेटमेंट बेटी ने पीएमसीएच में TOP पदाधिकारी के सामने अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराया। इसके बाद घटना की जानकारी लेने मच जक्कनपुर थाने के एडिशनल एसएचओ मनीष कुमार पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की और घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम बुलाई गई परिजनों के स्टेटमेंट के बाद आज पुरंदरपुर स्थित श्रवण और विभा देवी के घर पर फॉरेंसिक की टीम जांच के लिए पहुंची थी। वहां से सैंपल लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *