शॉपिंग का नाम सुनते ही ज्यादातर महिलाएं खुश हो जाती हैं। तो वहीं कुछ महिलाएं सस्ते में अच्छी क्वालिटी का सामान खरीदना पसंद करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, जिनको कम कीमत पर अच्छा सामान लेना अच्छा लगता है और सस्ते मार्केट एक्सप्लोर करना पसंद है। तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसी मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आपको बेहद कम कीमत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत और प्रिंटेड साड़ियां खरीद सकती हैं, वह भी बेहद कम दाम में।
मुजफ्फरपुर का फेमस सूतापट्टी बाजार
अगर आप बिहार की रहने वाली हैं या फिर बिहार घूमने के लिए आ रही है, तो आप बिहार घूमने के अलावा यहां का खास लोकल मार्केट भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। हम यहां पर मुजफ्फरपुर का सूतापट्टी मार्केट की बात कर रहे हैं। इस मार्केट में अपनी फेमस प्रिंटेड और एक से बढ़कर एक खूबसूरत साड़ियों के लिए ज्यादातर महिलाओं के बीच काफी फेमस है। इस मार्केट में आपको शोरूम जैसी साड़ी के डिजाइंस बेहद कम कीमत पर मिल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: अब Matte Lipstick से नहीं होंगे होंठ खराब, इन प्रो टिप्स से पाएं Flawless Look
ज्वेलरी के कई सामान
अगर आप बिहार किसी काम से जा रही हैं या फिर काम से गई हैं, तो यहां का लोकल मार्केट एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां न सिर्फ साड़ियां बल्कि एक से बढ़कर एक खूबसूरत मैचिंग ज्वेलरी भी बजट में खरीद सकती हैं। आपकी अगर छोटी-मोटी साड़ी की दुकान है और आप थोक में साड़ियां खरीदना चाहती हैं। तो यह मार्केट सिर्फ आपके लिए है। आप इस मार्केट से थोक भाव में एक से बढ़कर एक खूबसूरत साड़ियां खरीद सकती हैं।
सस्ते में मिलेगी पारंपरिक साड़ियां
इस मार्केट में आपको सिल्क, कॉटन की साड़ियों से लेकर बिहार की पारंपरिक साड़ियां भी कम कीमत पर मिल जाएंगी। जिसको आप दुकान पर ले जाकर सेल कर सकती हैं। इससे आपको काफी प्रॉफिट हो सकता है। जब भी आप मार्केट में खरीददारी करें, तो बार्गेनिंग जरूर करें। वहीं मोलभाव करने से आपको पैसों के दाम में फर्क और फायदा भी देखने को मिलेगा।
शादी का सामान भी मिलेगा
अगर आप कुछ महीनों में आपकी भी शादी होने वाली है, तो आप शादी की खरीददारी के लिए सस्ता और अच्छा मार्केट तलाश कर रही हैं। तो आपके लिए भी यह मार्केट सही रहेगा। क्योंकि यह बाजार शादी से जुड़े सामान और साड़ियां भी आपको कम दामों पर मिल सकती है। शादी की शॉपिंग के लिए यह मार्केट एकदम परफेक्ट साबित हो सकता है।
ऐसे पहुंचे मार्केट
अगर आप भी इस मार्केट जाना चाहती हैं, तो आप सूतापट्टी रेलवे स्टेशन से पैदल भी जा सकती हैं। या फिर इमली चट्ठी बस स्टैंड से पर्सनल कैब या फिर टैक्सी बुक करके इस मार्केट तक पहुंच सकती हैं। इसके अलावा आप शेयरिंग रिक्शा या बस से भी इस मार्केट तक पहुंच सकती हैं।


