सुपौल अवर निबंधक अमरेन्द्र कुमार पर EOU का एक्शन:पटना समेत 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 65.08% अधिक संपत्ति का खुलासा

सुपौल अवर निबंधक अमरेन्द्र कुमार पर EOU का एक्शन:पटना समेत 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 65.08% अधिक संपत्ति का खुलासा

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बुधवार सुबह सुपौल के जिला अवर निबंधक अमरेन्द्र कुमार के पटना सहित 4 ठिकानों पर छापेमारी की है। अमरेन्द्र कुमार पर आय से लगभग 65.08 प्रतिशत अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप है। ईओयू सूत्रों के मुताबिक, अमरेन्द्र कुमार के खिलाफ सत्यापन के बाद आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-06/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अमरेन्द्र कुमार ने अपनी वैध आय से लगभग 1 करोड़ 10 लाख 64 हजार रुपए अधिक संपत्ति अर्जित की है। पटना सहित 4 ठिकानों पर छापेमारी जारी माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट मिलने के बाद, ईओयू ने बुधवार सुबह एक साथ चार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। जिन स्थानों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें पटना के आशियाना दीघा रोड स्थित राज अपार्टमेंट में उनका फ्लैट, सारण (छपरा) स्थित पैतृक आवास, सुपौल स्थित उनका कार्यालय और किराये का घर शामिल है। दस्तावेज और बैंक खातों की जांच कर रही EOU अधिकारियों के अनुसार, इन सभी ठिकानों से दस्तावेज, निवेश से जुड़े कागजात, बैंक खातों की जानकारी और अन्य संपत्ति संबंधी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बिहार में हाल के दिनों में आर्थिक अपराध इकाई भ्रष्टाचार के मामलों में तेजी से कार्रवाई कर रही है। फिलहाल सभी स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी छापेमारी पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बुधवार सुबह सुपौल के जिला अवर निबंधक अमरेन्द्र कुमार के पटना सहित 4 ठिकानों पर छापेमारी की है। अमरेन्द्र कुमार पर आय से लगभग 65.08 प्रतिशत अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप है। ईओयू सूत्रों के मुताबिक, अमरेन्द्र कुमार के खिलाफ सत्यापन के बाद आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-06/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अमरेन्द्र कुमार ने अपनी वैध आय से लगभग 1 करोड़ 10 लाख 64 हजार रुपए अधिक संपत्ति अर्जित की है। पटना सहित 4 ठिकानों पर छापेमारी जारी माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट मिलने के बाद, ईओयू ने बुधवार सुबह एक साथ चार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। जिन स्थानों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें पटना के आशियाना दीघा रोड स्थित राज अपार्टमेंट में उनका फ्लैट, सारण (छपरा) स्थित पैतृक आवास, सुपौल स्थित उनका कार्यालय और किराये का घर शामिल है। दस्तावेज और बैंक खातों की जांच कर रही EOU अधिकारियों के अनुसार, इन सभी ठिकानों से दस्तावेज, निवेश से जुड़े कागजात, बैंक खातों की जानकारी और अन्य संपत्ति संबंधी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बिहार में हाल के दिनों में आर्थिक अपराध इकाई भ्रष्टाचार के मामलों में तेजी से कार्रवाई कर रही है। फिलहाल सभी स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी छापेमारी पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *