दो दिन पहले राजनीति में आया था प्रदीप:हिसार में हुए गोलीकांड की अब SIT करेगी जांच, BJP बोली-हमारा नेता नहीं

दो दिन पहले राजनीति में आया था प्रदीप:हिसार में हुए गोलीकांड की अब SIT करेगी जांच, BJP बोली-हमारा नेता नहीं

हरियाणा के हिसार में उकलाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड में BJP नेता प्रदीप सोनी का नाम सामने आया है। पुलिस ने अस्पताल में ही प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदीप को भी इस गोलीकांड में चोटें लगी हैं। हिसार के साउथ बाइपास स्थित अमरदीप अस्पताल में आईसीयू के बाहर गार्द लगा दी है। दैनिक भास्कर ने घायल प्रदीप से बातचीत की तो उसने बताया कि वह दो-तीन दिन पहले ही राजनीति में आया था और सीधे भाजपा ज्वाइन की थी। प्रदीप ने कहा कि मुझे शक है कि इसी कारण मुझ पर हमला हुआ है। हालांकि, जब इस विषय में भाजपा की हिसार जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ से बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि प्रदीप सोनी भाजपा में नहीं है। स्वर्णकार समाज ने उकलाना में भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया था। प्रदीप ने चाय का प्रोग्राम किया था। मगर वह भाजपा में नहीं है। वहीं पुलिस ने इस घटनाक्रम के बाद एसआईटी बना दी है। मुख्यमंत्री का कल उकलाना में दौरा भी है इससे पहले पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस ने घटना से जुड़ा CCTV जांचें इस घटना के बाद पुलिस ने एसबीआई बैंक और आसपास की पूरी मार्केट को बंद करवा दिया। पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया और पूरा दिन अहम सुबूत जुटाए हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या प्रदीप ने आत्मरक्षा में गोली चलाई या इसमें सोची समझी कोई साजिश है। इस हादसे में जिस लड़के शुभम की मौत हुई है वह प्राइवेट गाड़ी में ड्राइवरी का काम करता था। पुलिस का शक इस बात पर भी है कि उकलाना में चुनाव के समय जब असलाह जमा करवाया जाता है तो प्रदीप के पास असलाह कहां से आया। इसके अलावा पुलिस इसमें दीपक उर्फ बेदी नाम के युवक को भी तलाश रही है जिसने हमलावरों को प्रदीप पर हमला करने के लिए बुलाया था। इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। प्रदीप की उकलाना मंडी में सुनार की है दुकान प्रदीप सोनी(42) पर गलैंबिग एक्ट के तहत दो केस दर्ज हैं। उनकी उकलाना मंडी में ही सुनार की दुकान हैं। प्रदीप के पिता और बड़ा भाई मदन दुकान पर बैठते हैं। प्रदीप भी कभी कभार दुकान पर बैठता था। वह शादीशुदा और उसके बच्चे भी हैं। वह सक्रिय राजनीति में पहले नहीं था। हाल ही में दो मई को उसने भाजपा जॉइन की थी। कन्फेक्शनरी मालिक बोला-लाठी डंडे से हमला किया FIR में प्रदीप पर हमले का जिक्र नहीं, जानिए क्या है एफआईआर… सदलपुर के मुकेश के बयान पर दर्ज की एफआईआर बीजेपी नेता प्रदीप सोनी पुत्र महाबीर सिंह निवासी वार्ड नंबर-3, उकलाना मंडी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। थाना उकलाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मुकेश कुमार उर्फ मुक्की पुत्र सुन्दर निवासी सदलपुर (हिसार) के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। मुकेश के अनुसार, चार मई को वह अपने साथियों शुभम पुत्र आत्माराम, विवेक उर्फ जतिन पुत्र अशोक निवासीगण भाणा, सुग्रीव पुत्र सीताराम निवासी सदलपुर, पवन पुत्र सुरजीत निवासी बडोपल, सोनू पुत्र उमेद निवासी बाण्डा हेडी और मोनू पुत्र सुभाष निवासी सदलपुर के साथ बोलेरो गाड़ी नंबर HR20BD-6824 में अपने दोस्त दीपक उर्फ बेदी निवासी बुढ़ाखेड़ा से मिलने गया था। दीपक बेदी ने बताया कि प्रदीप उसे परेशान करता है मुकेश कुमार उर्फ मुक्की के अनुसार, वह अपने दोस्तों के साथ रात करीब 10:30 बजे उकलाना मंडी में मौजूद था, जहां दीपक उर्फ बेदी ने उन्हें बताया कि प्रदीप सोनी उसे परेशान करता है। यह भी बताया कि प्रदीप एसबीआई बैंक के पास कन्फेक्शनरी की दुकान पर अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर गया है।
इस पर वे सभी मौके पर पहुंचे और प्रदीप से बातचीत की। मगर, बातचीत में कहासुनी हो गई, जिस पर प्रदीप ने अपने पिस्टल से उन सब पर फायरिंग कर दी। प्रदीप की फायरिंग में शुभम को लगी गोली, मौत हुई फायरिंग के दौरान शुभम के सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया की घटना के संबंध में थाना उकलाना में धारा 103, 109 BNS तथा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। एसपी हिसार के निर्देशानुसार मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी प्रदीप को काबू कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में पूछताछ जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *