गोबिंद कांडा बोले, हरियाणा में पर्ची-खर्ची बंद कराने वाले मनोहर:सिरसा हलोपा कार्यालय में दिया बयान, योग्य युवाओं को नौकरी में होती थी कठिनाइयां

गोबिंद कांडा बोले, हरियाणा में पर्ची-खर्ची बंद कराने वाले मनोहर:सिरसा हलोपा कार्यालय में दिया बयान, योग्य युवाओं को नौकरी में होती थी कठिनाइयां

सिरसा से भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने आज मंगलवार को मीडिया से बातचीत में बताया, मनोहर लाल खट्टर प्रदेश में ‘पर्ची और खर्ची’ की व्यवस्था को समाप्त करने वाले पहले नेता है, जिन्होंने ये साहसिक कदम उठाया। गोबिंद बोले, यह वहीं व्यवस्था थी, जिसके कारण योग्य युवाओं को नौकरी पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उनकी नीतियों ने इस व्यवस्था को खत्म कर मेरिट आधारित प्रणाली को मजबूत किया। गोबिंद कांडा बोले, मनोहर लाल ने हरियाणा प्रदेश में डिजिटल क्रांति लाने का ऐतिहासिक कार्य किया। आज हरियाणा देशभर में डिजिटल कार्यों के मामले में अग्रणी राज्य बन चुका है। सरकारी योजनाओं को ऑनलाइन लागू करने और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने में उनकी नीतियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पहले जहां लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, वहीं अब डिजिटल सिस्टम के माध्यम से घर बैठे ही अधिकांश कार्य संभव हो गए हैं। यह बदलाव न केवल पारदर्शिता लाया है, बल्कि भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगाने में कारगर साबित हुआ है। यह बयान उन्होंने सिरसा के हिसारिया बाजार स्थित HLP, BJP, NDA कार्यालय में मनोहर लाल के जन्मदिन के उपलक्ष में हवन यज्ञ पर आयोजित कार्यक्रम में दिया। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के संयोजन में यह कार्यक्रम हुए। गोबिंद कांडा ने समर्थकों सहित हवन में आहुति डाली। शिविर में 100 यूनिट रक्त स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एकत्रित किया। बंगाल जीत पर बोले, जनता विकास चाहती है गोबिंद कांडा ने हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते कहा, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की विकासपरक नीतियों पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि पांच में से तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनना इस बात का प्रमाण है कि जनता विकास चाहती है। इस दौरान हलोपा के जिलाध्यक्ष जयसिंह कुसुम्बी, नगर परिषद के अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप, भाजपा नेता एवं पार्षद राजन शर्मा, पार्षद हेमकांत शर्मा, मोहित जोशी, महाराजा अग्रसेन स्कूल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला, भाजपा नेता सुरेश पंवार, पहलवान राजकुमार, नवधीश गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *