गोरखपुर में रवि किशन ने खाई झालमुड़ी:बोले- बंगाल के बाद अब झारखंड की बारी, सांसद को मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली

गोरखपुर में रवि किशन ने खाई झालमुड़ी:बोले- बंगाल के बाद अब झारखंड की बारी, सांसद को मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली

पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रचंड जीत के बाद मंगलवार को गोरखपुर के सांसद सांसद रवि किशन का बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हाथ में कमल का फूल और झालमुड़ी लिए कार्यकर्ता सांसद को रिसीव करने सीधे एयरपोर्ट पहुंचे। झालमुडी खिलाकर किया स्वागत
बीजेपी के युवा नेता शशांक द्विवेदी ने पहले कमल का फूल दिया और झालमुड़ी खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और योगी मोदी के नारे लगाए। कुछ ही देर में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। रवि किशन बोले- अब झारखंड की बारी सांसद ने झालमुड़ी खाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। रवि किशन ने कहा कि– जय हो, देखिए पश्चिम बंगाल के बाद अब झारखंड की बार है। आपको बता दें कि बंगाल में TMC को हराकर भाजपा पहली बार सत्ता में आई। पार्टी दस साल में 3 सीटों से 207 सीटों पर पहुंच गई है। इसको लेकर पूरे भारत के बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है। गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी बंगाल में चुनाव प्रचार करने गए थे। उनकी एक रैली में कुछ टीएमसी के कार्यकर्ता भी घुस गए थे। उन्होंने आरोप भी लगाया था कि टीएमसी के कार्यकर्ता रैली का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। जनता इसका जबाव देगी। सांसद को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि सोमवार को सांसद को भोपाल गए थे। जहां वो एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने रवि किशन को मानद डॉक्टरेट की उपाधि देकर सम्मानित किया। यह सम्मान किसी व्यक्ति के काम और समाज में उनके योगदान को देखते हुए दिया जाता है, इसलिए यह उनके लिए बहुत खास पल रहा। इस सम्मान को पाने के बाद रवि किशन ने खुशी जताई और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सम्मान ही नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। अब वे अपने काम को और ज्यादा मेहनत और ईमानदारी से करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य लोगों की सेवा करना है। आने वाले समय में वे समाज, प्रदेश और देश के लिए और ज्यादा समर्पण के साथ काम करते रहेंगे।
यहां से गोरखपुर लौटने पर मंगलवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर सांसद रवि किशन का बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *