शेखपुरा में उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को विदेशी शराब की होम डिलीवरी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शहर के गिरिहिंडा बाजार स्थित एक मेडिकल दुकान के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई। युवक के पास से विभिन्न ब्रांड की 13 बोतल विदेशी शराब और एक बाइक जब्त की गई है। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि गिरफ्तार युवक को रंगेहाथ पकड़ा गया। उसके कमर में एक बोतल शराब छिपाई हुई थी, जबकि 12 बोतल विदेशी शराब एक मेडिकल हॉल के पीछे प्लास्टिक की चादर के नीचे छिपाकर रखी गई थी। युवक शराब की होम डिलीवरी करने जा रहा था। एक बोतल में थी 750 एमएल विदेशी शराब गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान सदर प्रखंड के हथियावा थाना क्षेत्र स्थित मंदना गांव निवासी सुनील कुमार पांडेय के बेटे कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। जब्त की गई प्रत्येक बोतल में 750 एमएल विदेशी शराब थी। इस मामले में स्थानीय उत्पाद थाना में कृष्ण कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद थाना के एएसआई अमरजीत कुमार और एएसआई दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। शेखपुरा में उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को विदेशी शराब की होम डिलीवरी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शहर के गिरिहिंडा बाजार स्थित एक मेडिकल दुकान के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई। युवक के पास से विभिन्न ब्रांड की 13 बोतल विदेशी शराब और एक बाइक जब्त की गई है। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि गिरफ्तार युवक को रंगेहाथ पकड़ा गया। उसके कमर में एक बोतल शराब छिपाई हुई थी, जबकि 12 बोतल विदेशी शराब एक मेडिकल हॉल के पीछे प्लास्टिक की चादर के नीचे छिपाकर रखी गई थी। युवक शराब की होम डिलीवरी करने जा रहा था। एक बोतल में थी 750 एमएल विदेशी शराब गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान सदर प्रखंड के हथियावा थाना क्षेत्र स्थित मंदना गांव निवासी सुनील कुमार पांडेय के बेटे कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। जब्त की गई प्रत्येक बोतल में 750 एमएल विदेशी शराब थी। इस मामले में स्थानीय उत्पाद थाना में कृष्ण कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद थाना के एएसआई अमरजीत कुमार और एएसआई दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।


