कैमूर में 2 बाइकों की टक्कर में 2 युवक घायल:सिर और पैर में लगी चोट, दूसरे को गंभीर हालत में भेजा बनारस ट्रॉमा सेंटर

कैमूर में 2 बाइकों की टक्कर में 2 युवक घायल:सिर और पैर में लगी चोट, दूसरे को गंभीर हालत में भेजा बनारस ट्रॉमा सेंटर

कैमूर के रामगढ़-सिसौड़ा मुख्य मार्ग पर ओड़ियाडीह गांव के पास दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक के सिर में चोट लगी और पैर टूट गया, जबकि दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई थी। घायलों की पहचान सदुल्लहपुर निवासी हल्ला बिंद के बेटे राजू बिंद और बढा, नुआंव निवासी शशि भूषण चौबे के बेटे अभिषेक चौबे के रूप में हुई है। दुर्घटनास्थल पर सैकड़ों की भीड़ जमा थी, लेकिन कोई भी घायलों की मदद के लिए आगे नहीं आया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे समाजसेवी चंदन बिंद ने स्थिति देखी और तुरंत सहायता का निर्णय लिया। ऑटो से घायलों को ले जाया गया अस्पताल उन्होंने एम्बुलेंस और पुलिस को सूचित किया, लेकिन समय की गंभीरता को देखते हुए स्वयं पहल की। चंदन बिंद ने एक ऑटो चालक को राजी किया और दोनों घायल युवकों को उठाकर वाहन में लादा। उन्हें तत्काल रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। रामगढ़ रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चंदन बिंद ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बनारस ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। स्थानीय लोगों ने चंदन बिंद के इस कार्य की सराहना की। उनका कहना था कि यदि समय पर यह निर्णय न लिया जाता, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। कैमूर के रामगढ़-सिसौड़ा मुख्य मार्ग पर ओड़ियाडीह गांव के पास दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक के सिर में चोट लगी और पैर टूट गया, जबकि दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई थी। घायलों की पहचान सदुल्लहपुर निवासी हल्ला बिंद के बेटे राजू बिंद और बढा, नुआंव निवासी शशि भूषण चौबे के बेटे अभिषेक चौबे के रूप में हुई है। दुर्घटनास्थल पर सैकड़ों की भीड़ जमा थी, लेकिन कोई भी घायलों की मदद के लिए आगे नहीं आया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे समाजसेवी चंदन बिंद ने स्थिति देखी और तुरंत सहायता का निर्णय लिया। ऑटो से घायलों को ले जाया गया अस्पताल उन्होंने एम्बुलेंस और पुलिस को सूचित किया, लेकिन समय की गंभीरता को देखते हुए स्वयं पहल की। चंदन बिंद ने एक ऑटो चालक को राजी किया और दोनों घायल युवकों को उठाकर वाहन में लादा। उन्हें तत्काल रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। रामगढ़ रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चंदन बिंद ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बनारस ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। स्थानीय लोगों ने चंदन बिंद के इस कार्य की सराहना की। उनका कहना था कि यदि समय पर यह निर्णय न लिया जाता, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *