भास्कर न्यूज|साठी साठी थाना में दर्ज अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस टीम उसे न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए बेतिया ले गई। जानकारी के अनुसार, परिजनों द्वारा लड़की के लापता होने के बाद साठी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होते ही साठी पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान एवं संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली और लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है। भास्कर न्यूज|साठी साठी थाना में दर्ज अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस टीम उसे न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए बेतिया ले गई। जानकारी के अनुसार, परिजनों द्वारा लड़की के लापता होने के बाद साठी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होते ही साठी पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान एवं संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली और लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है।


