भास्कर न्यूज| बेलहर बेलहर पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए 16 लीटर देसी अवैध महुआ शराब, एक बाइक और दो मोबाइल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घुठिया गांव निवासी प्रेम टुडू और लौढ़िया गांव निवासी पिंटू तांती के रूप में हुई है। कार्रवाई एसआई वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से पिठ्ठू बैग में शराब लेकर बिनोवानगर से बेलहर की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर तीन-पहाड़िया के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देख बाइक सवार भागने लगा और भीड़ का फायदा उठाकर ओझल हो गया। बाद में लौढ़िया गांव की ओर बढ़ने पर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बैग पिंटू तांती को देने की बात बताई। पुलिस ने पिंटू को भी पकड़ लिया। दोनों की निशानदेही पर परती जमीन से बैग बरामद किया गया, जिसमें 16 लीटर महुआ शराब मिली। रियलमी और पिंटू के पास से रेडमी मोबाइल जब्त किया गया। भास्कर न्यूज| बेलहर बेलहर पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए 16 लीटर देसी अवैध महुआ शराब, एक बाइक और दो मोबाइल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घुठिया गांव निवासी प्रेम टुडू और लौढ़िया गांव निवासी पिंटू तांती के रूप में हुई है। कार्रवाई एसआई वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से पिठ्ठू बैग में शराब लेकर बिनोवानगर से बेलहर की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर तीन-पहाड़िया के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देख बाइक सवार भागने लगा और भीड़ का फायदा उठाकर ओझल हो गया। बाद में लौढ़िया गांव की ओर बढ़ने पर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बैग पिंटू तांती को देने की बात बताई। पुलिस ने पिंटू को भी पकड़ लिया। दोनों की निशानदेही पर परती जमीन से बैग बरामद किया गया, जिसमें 16 लीटर महुआ शराब मिली। रियलमी और पिंटू के पास से रेडमी मोबाइल जब्त किया गया।


